1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. हैदराबाद एफसी और बोरूसिया डार्टमंड ने दो साल का किया नया करार

हैदराबाद एफसी और बोरूसिया डार्टमंड ने दो साल का किया नया करार

 Edited By: Bhasha
 Published : Aug 20, 2020 07:28 pm IST,  Updated : Aug 20, 2020 07:28 pm IST

बोरूसिया डार्टमंड हैदराबाद को उसकी अकादमी के ढांचे को बनाने और कोच शिक्षा कार्यक्रम में उसकी मदद करेगा। 

Hyderabad FC, Borussia Dartmund, football, sports, india- India TV Hindi
Football Image Source : TWITTER/@INDIANFOOTBALL

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फ्रेंचाइजी हैदराबाद एफसी ने गुरूवार को जर्मनी के फुटबॉल क्लब बोरूसिया डार्टमंड से दो साल का नया करार किया जिसका उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को बेहतर बनाना होगा। 

बोरूसिया डार्टमंड हैदराबाद को उसकी अकादमी के ढांचे को बनाने और कोच शिक्षा कार्यक्रम में उसकी मदद करेगा। 

बोरूसिया डार्टमंड के प्रबंध निदेशक कार्स्टन क्रैमर ने कहा, ‘‘यह साझेदारी कोविड-19 महामारी के दौरान इस चुनौतीपूर्ण समय में हुई है और यह दिखाता है कि खेल, विशेषकर फुटबॉल दुनिया भर के लोगों को एकजुट कर सकता है। ’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल