1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विजेंदर ने कहा, ‘मेरा काम मुक्के जड़ना है और मैं कल यही करूंगा’

विजेंदर ने कहा, ‘मेरा काम मुक्के जड़ना है और मैं कल यही करूंगा’

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 16, 2016 06:22 pm IST,  Updated : Dec 16, 2016 06:22 pm IST

विजेंदर सिंह के सामने अभी तक बड़ी चुनौतियां पेश की गईं लेकिन वे केवल बातों तक सीमित रही और इस स्टार भारतीय मुक्केबाज ने आसानी से जीत दर्ज की।

Indian boxing star Vijender Singh (L) with Francis Cheka |...- India TV Hindi
Indian boxing star Vijender Singh (L) with Francis Cheka | PTI Photo

नई दिल्ली: विजेंदर सिंह के सामने अभी तक बड़ी चुनौतियां पेश की गईं लेकिन वे केवल बातों तक सीमित रही और इस स्टार भारतीय मुक्केबाज ने आसानी से जीत दर्ज की। अब विजेंदर शनिवार को नई दिल्ली में पूर्व विश्व चैंपियन फ्रांसिस चेका के खिलाफ अपना जांबाज प्रदर्शन जारी रखकर WBO एशिया पैसेफिक सुपर मिडिलवेट खिताब का बचाव करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अब तक सर्किट में अजेय चल रहे विजेंदर ने जुलाई में ऑस्ट्रेलिया के यूरोपीय चैंपियन केरी होप को हराकर यह खिताब जीता था। शनिवार को होने वाले 10 राउंड के मुकाबले में विजेंदर का सामना अब तक के सबसे अनुभवी प्रतिद्वंद्वी से होगा। इस भारतीय ने अब तक अपने प्रतिद्वंद्वियों की बड़ी-बड़ी बातों को दरकिनार करके उन्हें रिंग पर छठी का दूध याद दिलाया है। मुकाबले से पहले शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर वजन नापने की प्रक्रिया में विजेंदर और चेका आमने-सामने थे। 

Vijender and Cheka | PTI Photo
Vijender and Cheka | PTI Photo

इसी बेल्ट के लिए होगा मुकाबला। (फोटो: PTI)

विजेंदर का वजन ठीक 76 किग्रा है। भारतीय मुक्केबाज जहां हमेशा की तरह शांतचित था वहीं चेका लगता है कि अति उत्साह में हैं। उन्होंने घोषणा भी की, ‘मैं अब रिंग में ही बात करूंगा।’ विजेंदर ने मुस्कराते हुए जवाब दिया, ‘मेरा काम मुक्के जड़ना है और मैं कल इसे करूंगा। यह खिताब कहीं नहीं जा रहा है।’ तंजानिया के 34 वर्षीय चेका ने अब 43 मुकाबले लड़े हैं जिसमें से 32 में उन्होंने जीत दर्ज की। इनमें से 17 नॉकआउट थे। यही नहीं चेका ने अपने 16 साल के करियर में 300 राउंड लड़े हैं जबकि विजेंदर ने अब तक केवल 27 राउंड ही खेले हैं। 

Vijender Singh | PTI Photo
Vijender Singh | PTI Photo

विजेंदर सिंह। (PTI फोटो)

इन दोनों के अलावा शनिवार को 5 अन्य मुकाबले भी होंगे। प्रदीप खरेड़ा 67 किग्रा भार वर्ग में ऑस्ट्रेलिया के स्कॉट ऐडवर्ड्स का सामना करेंगे। स्कॉट इससे पहले 4 मुकाबले लड़ चुके हैं और उन सभी में उन्होंने जीत दर्ज की। इसी भार वर्ग में दीपक तंवर का सामना इंडोनेशिया के सुत्रियानो बारा बॉयस से होगा। कुलदीप ढांडा 61 किग्रा में इंडानेशिया के एगी रोजटन से भिड़ेंगे। रोजटन को 19 मुकाबलों का अनुभव है जिनमें से 5 में उन्हें जीत मिली है। 3 बार वह नाकआउट में जीते। 

Vijender and Cheka | PTI Photo
Vijender and Cheka | PTI Photo

मुकाबले के लिए तैयार हैं विजेंदर और चेका। (AP फोटो)

इसके अलावा राजेश कुमार युगांडा के मुबारक सेगुया का सामना करेंगे जिन्हें 11 मुकाबले और 40 राउंड का अनुभव हासिल है। सेगुया ने 4 नाकआउट सहित 8 जीत दर्ज की हैं। इसी तरह 95 किग्रा भार वर्ग में धर्मेन्दर ग्रेवाल युगांडा के अबासी क्योबे से भिड़ेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल