1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विश्व कप में मुझे अर्जेंटीना पर भरोसा: मेसी

विश्व कप में मुझे अर्जेंटीना पर भरोसा: मेसी

 Reported By: IANS
 Published : May 29, 2018 06:34 pm IST,  Updated : Jun 13, 2018 02:28 pm IST

अर्जेटीना की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के कप्तान लियोनेल मेसी ने कहा है कि उन्हें अपनी टीम पर भरोसा है और वह शांत तरीके स्वभाव से टूर्नामेंट में भाग लेगी।

 Lionel Messi
 - India TV Hindi
 Lionel Messi  

ब्यूनस आयर्स: अर्जेटीना की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के कप्तान लियोनेल मेसी ने कहा है कि उन्हें अपनी टीम पर भरोसा है और वह शांत तरीके स्वभाव से टूर्नामेंट में भाग लेगी। उन्होंने यह भी कहा कि वह खिताबी जीत की गारंटी नहीं ले सकते क्योंकि उनका मानना है कि केवल वे ही यहां सर्वश्रेष्ठ नहीं है बल्कि और भी टीमें टक्कर में हैं। 

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, मेसी ने एक टेलीविजन को दिए साक्षात्कार में कहा, "हमें अपनी पूरी क्षमता और अनुभव के साथ खेलना होगा, लेकिन शांति के साथ। हम यह नहीं जता सकते कि हम सर्वश्रेष्ठ हैं और खिताब जीतेंगे क्योंकि वास्तव में ऐसा नहीं है।" 

कप्तान ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण यह है कि हम मैच दर मैच अपना ध्यान लगाएं और 16 जून को आइसलैंड के साथ होने वाले पहले मैच को जीतने पर ध्यान दें। 

मेसी ने कहा, "विश्व कप में जीत के साथ आगाज करना बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि शांत रहने से आपको अन्य टीमों के साथ मुकाबला करने में आसानी होगी। यह ग्रुप आसान नहीं है।" 

उन्होंने कहा कि अर्जेटीना 21 जून को क्रोएशिया और 26 जून को नाइजीरिया के साथ होने वाले मैचों में भी शांत स्वभाव के साथ उतरेगा। कप्तान ने कहा, "इसे लेकर ईमानदार रहना है। यहां पर कई सारी टीमें हैं जो हमसे अच्छे हैं। इसे लेकर हमें वास्तविक रहना होगा।" 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल