1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना वायरस के चलते आई लीग के मैच हुए रद्द, ये टीम बन सकती है चैम्पियन

कोरोना वायरस के चलते आई लीग के मैच हुए रद्द, ये टीम बन सकती है चैम्पियन

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 18, 2020 08:45 pm IST,  Updated : Apr 18, 2020 08:45 pm IST

आई लीग फुटबॉल प्रतियोगिता के बचे हुए 28 मैच रद्द कर दिये गये और मोहन बागान को अधिकारिक रूप से चैम्पियन घोषित किया जायेगा।

Mohun Bagan- India TV Hindi
Mohun Bagan Image Source : TWITTER/MOHUN BAGAN

नई दिल्ली| कोरोना वायरस के कारण लगे देशव्यापी लॉकडाउन के चलते आई लीग फुटबॉल प्रतियोगिता के बचे हुए 28 मैच रद्द कर दिये गये और मोहन बागान को अधिकारिक रूप से चैम्पियन घोषित किया जायेगा। आई लीग समिति ने शनिवार को यह फैसला किया।

आई लीग पैनल ने वीडियो कांफ्रेस के जरिये बैठक की, उसने अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) की कार्यकारी समिति से देशव्यापी लॉकडाउन के चलते आई लीग फिर शुरू नहीं करने की सिफारिश की।

ये भी पढ़ें : शुरुआती दिनों के दबाव को नहीं झेल पाते थे सुनील छेत्री, फुटबॉल छोड़ने का बना था लिया मन

लॉकडाउन तीन मई तक लागू है। एआईएफएफ कार्यकारी समिति के लिये आई लीग समिति की सिफारिश मानना बस औपचारिकता मात्र होगी। एआईएफएफ के बयान के अनुसार, ‘‘ समिति ने सिफारिश की कि 2019-20 सत्र को समाप्त माना जाये। मोहन बागान को 2019-20 सत्र के लिये हीरो आई लीग चैम्पियन घोषित किया जाये क्योंकि वह 14 मार्च 2020 को निलंबित हुई हीरो आई लीग मौजूदा तालिका में शीर्ष पर बना हुआ था। ’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल