1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. जल्द ही रद्द हो सकती है आई लीग, एआईएफएफ अधिकारी ने दिया बड़ा बयान

जल्द ही रद्द हो सकती है आई लीग, एआईएफएफ अधिकारी ने दिया बड़ा बयान

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 16, 2020 06:11 pm IST,  Updated : Apr 16, 2020 06:14 pm IST

इस बैठक में मोहन बागान को आधिकारिक तौर पर चैंपियन घोषित किया जाएगा जबकि दूसरे और तीसरे स्थान की पुरस्कार राशि बांटने पर चर्चा होगी।

Football- India TV Hindi
Football Image Source : @INDIANFOOTBALL/TWITTER

कोलकाता| अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के पदाधिकारी शनिवार को वीडियो कान्फ्रेंस के जरिये बैठक करेंगे जिसमें आईलीग के बाकी बचे मैचों पर फैसला किया जाएगा। कोरोना वायरस महामारी के कारण आई लीग को जब निलंबित किया गया था तब उसके 28 मैच बचे हुए थे। मोहन बागान अपना दूसरा खिताब पहले ही तय कर चुका था।

एआईएफएफ अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ‘‘आईलीग मैचों के आयोजन के लिये अब समय नहीं बचा है। इसका रद्द होना तय है। बैठक वीडियो कान्फ्रेन्स के जरिये होगी। ’’

इस बैठक में मोहन बागान को आधिकारिक तौर पर चैंपियन घोषित किया जाएगा जबकि दूसरे और तीसरे स्थान की पुरस्कार राशि बांटने पर चर्चा होगी। ईस्ट बंगाल, पंजाब एफसी (दोनों 16 मैचों में समान 23 अंक) और रियल कश्मीर (15 मैचों में 22 अंक) उप विजेता की दौड़ में हैं। भाषा पंत मोना मोना 1604 1705 कोलकाता नननन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल