1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. I League : मोहन बागान ने नेरोका एफसी को 6-2 से हराया

I League : मोहन बागान ने नेरोका एफसी को 6-2 से हराया

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 15, 2020 10:09 am IST,  Updated : Feb 15, 2020 10:09 am IST

गोंजालेज ने मैच के 10वें, 24वें और 45वें मिनट मेंगोल किया जबकि फ्रान मोरांते (13वें), बाबा दियावारा (37वें) और अलेक्जेंडर रोमारियो जेसुराज (70वें) ने टीम के लिए गोल किये। 

Neroc FC VS Mohun Began- India TV Hindi
Neroc FC VS Mohun Began Image Source : TWITTER- @ILEAGUEOFFICIAL

कल्याणी | फ्रान गोंजालेज के पहले हाफ में की गयी हैट्रिक के दम पर तालिका में शीर्ष पर चल रहे मोहन बागान ने शुक्रवार को यहां आई-लीग फुटबाल टूर्नामेंट में नेरोका एफसी को 6-2 से शिकस्त दी। 

गोंजालेज ने मैच के 10वें, 24वें और 45वें मिनट में गोल किया जबकि फ्रान मोरांते (13वें), बाबा दियावारा (37वें) और अलेक्जेंडर रोमारियो जेसुराज (70वें) ने टीम के लिए गोल किये। 

मैच के पहले हाफ में सात गोल हुए जिसमें इम्फाल की टीम के लिए फिलिप अद्जाह और सुभाष सिंह (45+2 मिनट) के गोल भी शामिल हैं। लगतार 10 मैचों से अजेय रही 2014-15 की चैम्पियन मोहन बागान की टीम ने शीर्ष पर अपनी पकड़ और मजबूत कर ली। 

टीम ने दूसरे स्थान पर काबिज मिनर्वा पंजाब (18) पर 11 अंक की बढ़त कायम कर ली। नेरोका 13 मैचों में 12 अंक के साथ तालिका में सबसे नीचे है। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैच से पहले पुलवामा आतंकवादी हमले के पहली बरसी के मौके पर शहीद हुए 40 जवानों के सम्मान में मौन रखा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल