1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. डिका और राल्टे की मदद से रीयल कश्मीर ने दर्ज की सीजन की पहली जीत

डिका और राल्टे की मदद से रीयल कश्मीर ने दर्ज की सीजन की पहली जीत

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 15, 2021 08:21 pm IST,  Updated : Jan 15, 2021 08:21 pm IST

रीयल कश्मीर ने शुक्रवार को आई लीग फुटबॉल प्रतियोगिता मुकाबले में चेन्नई सिटी एफसी को 2-0 से हराकर सत्र की अपनी पहली जीत दर्ज की।

डिका और राल्टे की मदद...- India TV Hindi
डिका और राल्टे की मदद से रीयल कश्मीर ने दर्ज की सीजन की पहली जीत Image Source : HERO I-LEAGUE

कोलकाता। दिपांडा डिका और लालरिंडिका राल्टे के चमकदार प्रदर्शन से रीयल कश्मीर ने शुक्रवार को यहां आई लीग फुटबॉल प्रतियोगिता मुकाबले में चेन्नई सिटी एफसी को 2-0 से हराकर सत्र की अपनी पहली जीत दर्ज की।

मैच के दौरान गोल के मौके कम ही बने जिसमें दोनों टीमों ने एक दूसरे के प्रयासों को विफल किया। लेकिन डिका के 16वें मिनट में किये गये प्रयास से हुए गोल के बाद स्थानापन्न खिलाड़ी के तौर पर उतरे राल्टे (84वें मिनट) के अंत में किये गये गोल ने रीयल कश्मीर को पूरे अंक दिलाये।

Ind vs Aus : ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट मैचों का सैंकड़ा मारने वाले 13वें खिलाड़ी बने लॉयन, दिग्गजों की लिस्ट में हुए शामिल

हालांकि मैच के दौरान गेंद पर दबदबा चेन्नई सिटी एफसी का ही था लेकिन रीयल कश्मीर के जवाबी हमलों ने उसे जीत की ओर अग्रसर किया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल