1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मैं नेमार के बारे में नहीं सोच रहा : बार्सिलोना कोच

मैं नेमार के बारे में नहीं सोच रहा : बार्सिलोना कोच

 Reported By: IANS
 Published : Aug 10, 2019 05:44 pm IST,  Updated : Aug 10, 2019 05:44 pm IST

बर्सिलोना ने इस ट्रांसफर विंडो में एंटोनी ग्रीजमैन, जूनियर फिर्पो, नेटो ओर फ्रेंकी डि योंग को अपनी टीम में शामिल किया।  

मैं नेमार के बारे में नहीं सोच रहा : बार्सिलोना कोच- India TV Hindi
मैं नेमार के बारे में नहीं सोच रहा : बार्सिलोना कोच Image Source : GETTY IMAGES

बार्सिलोना। एफसी बार्सिलोना के मुख्य कोच एर्नेस्तो वल्वेर्दे ने कहा कि उन्हें ब्राजील के फारवर्ड नेमार की स्पेनिश क्लब में वापसी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, वेलवेर्दे अमेरिका में इटली के क्लब नेपोली के खिलाफ होने वाले दोस्ताना मैच से पहले संवाददाताओं से बात कर रहे थे। 

यह पूछे जाने पर कि क्या नेमार बार्सिलोना में वापसी कर सकते हैं। वेल्वेर्दे ने कहा, "हम नहीं जानते कि क्या होगा और मैं इस बारे में नहीं सोच रहा। मैं हमारे अगले मैच के बारे में सोच रहा हूं और हम देखेंगे कि क्या होता है। मैं उन खिलाड़ियों के साथ काम कर रहा हूं जो मेरे पास मौजूद हैं।"

बर्सिलोना ने इस ट्रांसफर विंडो में एंटोनी ग्रीजमैन, जूनियर फिर्पो, नेटो ओर फ्रेंकी डि योंग को अपनी टीम में शामिल किया।

कोच ने कहा, "मेरे पास कुछ बेहतरीन खिलाड़ी हैं। सभी खिलाड़ियों ने लिवरपूल के खिलाफ हुए मैच के अलावा हर मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन किया। हमने कई महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को खरीदा और हम बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल