1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अपने घर में चेका को जीतने नहीं दूंगा, मेरी हर जीत देश के लिए: विजेंदर

अपने घर में चेका को जीतने नहीं दूंगा, मेरी हर जीत देश के लिए: विजेंदर

 Written By: IANS
 Published : Dec 15, 2016 06:44 pm IST,  Updated : Dec 15, 2016 06:44 pm IST

पूर्व विश्व चैंपियन फ्रांसिस चेका के खिलाफ 17 दिसंबर को अपना WBO सुपर मिडिलवेट एशिया पैसेफिक खिताब बचाने के लिए भारत के पेशेवर मुक्केबाज विजेंदर सिंह पूरी तैयारी के साथ उतरेंगे।

Vijender Singh | Getty Images- India TV Hindi
Vijender Singh | Getty Images

नई दिल्ली: पूर्व विश्व चैंपियन फ्रांसिस चेका के खिलाफ 17 दिसंबर को अपना WBO सुपर मिडिलवेट एशिया पैसेफिक खिताब बचाने के लिए भारत के पेशेवर मुक्केबाज विजेंदर सिंह पूरी तैयारी के साथ उतरेंगे। विजेंदर का कहना है कि इस साल खेले गए मुकाबलों में मिली हर जीत उनके लिए नहीं, बल्कि उनके देश के लिए है और वह अपने घर में चेका को जीतने नहीं देंगे।

खेल की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडल विनर विजेंदर के लिए यह साल काफी शानदार रहा है। वह इसी साल ऑस्ट्रेलिया के कैरी होप को हराते हुए WBO एशिया पैसेफिक सुपर मिडिलवेट चैंपियन बने थे। इस जीत के साथ उन्होंने WBO वर्ल्ड रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई और अब वह 10वें स्थान पर हैं। अपने इस साल के बारे में विजेंदर ने कहा, ‘यह उपलब्धि मेरी, मेरे प्रशिक्षक और टीम की ओर से की गई कड़ी मेहनत के बाद मुझे मिली है। मैं इसके लिए अपने कोच, प्रचारक और टीम को शुक्रिया कहना चाहता हूं। इसके साथ ही मैं अपने प्रशंसकों और मेरा मुकाबला देखने के लिए आने सितारों, खिलाड़ियों का शुक्रगुजार हूं।’

पढ़ें:

उल्लेखनीय है कि तंजानिया के 34 वर्षीय अनुभवी मुक्केबाज चेका के पास करियर के 300 राउंड मुकाबलों का अनुभव है, वहीं विजेंदर ने 2015 में शुरू की गई प्रोफेशनल बॉक्सिंग में 27 राउंड मुकाबले खेले हैं। ऐसे में चेका जैसे अनुभवी खिलाड़ी से मुकाबला भारतीय बॉक्सर के लिए काफी चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। इस बारे में विजेंदर ने कहा, ‘चेका काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं और उन्होंने कई राउंड जीते हैं लेकिन मैं भी मजबूत, युवा और लड़ने के लिए लालसी हूं। वह मेरे घर में मुझसे मुकाबले के लिए आ रहे हैं और उन्हें मैं जीतने नहीं दूंगा। त्यागराज स्टेडियम मेरी जमीन है और मुझे मेरे समर्थन के लिए भारी भीड़ के इकट्ठा होने की उम्मीद है।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल