1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. नडाल के हाथों हार भी जाता तो मुझे खुशी होती: रोजर फेडरर

नडाल के हाथों हार भी जाता तो मुझे खुशी होती: रोजर फेडरर

 Written By: IANS
 Published : Jan 29, 2017 07:08 pm IST,  Updated : Jan 29, 2017 07:08 pm IST

अपने करियर का 18वां ग्रैंड स्लैम जीतने वाले स्विट्जरलैंड के टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने रविवार को कहा कि अगर वह फाइनल में अपने पुराने मित्र और चिर-प्रतिद्वंद्वी स्पेन के राफेल नडाल के हाथों हार भी जाते तो भी उन्हें खुशी होती।

Roger Federer and Rafael nadal | Getty Images- India TV Hindi
Roger Federer and Rafael nadal | Getty Images

मेलबर्न: अपने करियर का 18वां ग्रैंड स्लैम जीतने वाले स्विट्जरलैंड के टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने रविवार को कहा कि अगर वह फाइनल में अपने पुराने मित्र और चिर-प्रतिद्वंद्वी स्पेन के राफेल नडाल के हाथों हार भी जाते तो भी उन्हें खुशी होती। फेडरर ने मेलबर्न पार्क के रॉड लेवर एरेना में खेले गए ऑस्ट्रेलियन ओपन के खिताबी मुकाबले में अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी स्पेन के राफेल नडाल को 6-4, 3-6, 6-1, 3-6, 6-4 से मात देकर मेलबर्न में पांचवीं बार खिताबी जीत दर्ज की। 

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह मैच तीन घंटे 37 मिनट चला। नडाल अपना 15वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने से चूक गए। फेडरर ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में अपना 100वां मैच खेला। फेडरर ने दिग्गज रॉड लेवर के हाथो ट्रॉफी ग्रहण करने के बाद कहा, ‘मेरे लिए यह महान पल है। मैं इस बात को लेकर खुश हूं कि मैंने और राफेल ने फाइनल में जगह बनाई। 5 महीने पहले हम ऐसा सोच भी नहीं सकते थे। मैं अपने साथ-साथ राफेल के लिए भी खुश हूं। राफेल ने जिस तरह से चोट से वापसी की है, वह काबिलेतारीफ है। मैं अगर आज उनके हाथों हार भी जाता तो मुझे खुशी होती।’

Rafael Nadal, Rod Laver and Roger Federer | Getty Images
Rafael Nadal, Rod Laver and Roger Federer | Getty Images

राफेल नडाल, रॉड लेवर और रोजर फेडरर। (Getty Images)

दूसरी ओर, नडाल ने कहा कि वह एक प्रतिद्वंद्वी और दोस्त के तौर पर फेडरर की काफी इज्जत करते हैं। नडाल ने कहा, ‘हमने कई बार फाइनल खेला है और हम एक दूसरे के खेल की कद्र करते हैं। यह ट्रॉफी (उपविजेता वाली) अच्छी है लेकिन विजेता वाली ट्रॉफी मिलती तो मुझे और अच्छा लगता। मैं अगले साल फिर से यहां खिताबी जीत के लिए कोशिश करूंगा।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल