1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. हैदराबाद में हुआ साइना नेहवाल और पी कश्यप का ग्रैंड रिसेप्शन, देखें तस्वीरें

हैदराबाद में हुआ साइना नेहवाल और पी कश्यप का ग्रैंड रिसेप्शन, देखें तस्वीरें

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 17, 2018 12:39 pm IST,  Updated : Dec 17, 2018 12:55 pm IST

14 दिसंबर को सादगी से कोर्ट मैरेज करने के बाद साइना नेहवाल और पी कश्यप ने हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन दिया। साइना ने हैदराबाद के 5 स्टार होटल नोवोटल में रिसेप्शन पार्टी दी।

Saina Nehwal and Parupalli Kashyap- India TV Hindi
Saina Nehwal and Parupalli Kashyap Image Source : SAINA NEHWAL TWITTER

14 दिसंबर को सादगी से कोर्ट मैरेज करने के बाद साइना नेहवाल और पी कश्यप ने हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन दिया। साइना ने हैदराबाद के 5 स्टार होटल नोवोटल में रिसेप्शन पार्टी दी। इस रिसेप्शन में ये कपल नीले रंग के जोड़े में दिखाई दिया। इस खास मौके पर साइना नेहवाल और उनके पति परूपल्ली ने फेमस डिजाइन सब्यसाची के डिजाइन किए हुए आउटफिट्स में नजर आईं।

साइना नेहवाल की बात करें तो उन्होंने ब्लू कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इसके साथ ही उन्होंने ब्लू कलर का डायमंड नेकलेस भी पहना। जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थी।

वहीं उनके पति भी ब्लू शेरवानी में जंच रहे थे। इसके साथ परूपल्ली ने मोतियों का हार कैरी किया।

इस रिसेप्शन में इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा भी पहुंचे। उन्होंने साइना और पी कश्यप के रिसेप्सन की तस्वीरें अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए एक बार फिर शुभकामनाएं भी दी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल