1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. प्रो कबड्डी लीग: रोमांचक मुकाबले में पुणे ने एक अंक से दी मुम्बा को मात

प्रो कबड्डी लीग: रोमांचक मुकाबले में पुणे ने एक अंक से दी मुम्बा को मात

 Reported By: IANS
 Published : Oct 20, 2018 11:04 pm IST,  Updated : Oct 20, 2018 11:04 pm IST

पुणेरी पलटन ने  यु-मुम्बा को रोमांचक मैच में एक अंक के अंतर से हरा दिया।

Puneri Pultan- India TV Hindi
पुणेरी पलटन ने  यु-मुम्बा को रोमांचक मैच में एक अंक के अंतर से हरा दिया। Image Source : @PUNERIPALTAN/TWITTER

पुणे। पुणेरी पलटन ने शनिवार को शिव छत्रपति शिवाजी स्टेडियम में खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के छठे सीजन के मैच में यु-मुम्बा को रोमांचक मैच में एक अंक के अंतर से हरा दिया। हाफ टाइम में 17-12 की बढ़त के साथ गई मेजबान टीम ने मुम्बा को 33-32 से मात दी। 

इस मैच के हीरो एक तरह से पुणे के नितिन तोमर रहे जिन्होंने कुल 13 अंक अपनी टीम के लिए जोड़े। नितिन ने आठ टच और पांच बोनस अंक लिए। उनके अलावा गिरिश ने पांच अंक अपनी टीम को दिलाए। 

यू-मुम्बा के सिद्धार्थ देसाई ने भी 15 अंक लिए जिसमें से 13 अंक टच से और दो बोनस अंक थे। उनके अलाव डिफेंडर अबोफजल माघसोडलू और फजल अत्राचली ने तीन-तीन अंक लिए। 

दोनों टीमों ने टैकल से बराबर आठ-आठ अंक जुटाए तो वहीं दो-दो ऑलआउट अंक भी हासिल किए। रेड अंक के मामले में मुम्बा की टीम आगे रही जिसने 21 रेड अंक अपने खाते में डाले। वहीं पुणे ने 19 रेड अंक जोड़े। अतिरिक्त अंक में दोनों टीमों के बीच तीन अंक का फासला रहा। पुणे ने चार अतिरिक्त अंक जुटाए तो मुम्बा की टीम सिर्फ एक ही अतिरिक्त अंक ले सकी और यही अंतर मेहमान टीम की हार का कारण बना। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल