1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विश्व हॉकी लीग: भारत-पाकिस्तान एक बार फिर होंगे आमने-सामने

विश्व हॉकी लीग: भारत-पाकिस्तान एक बार फिर होंगे आमने-सामने

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 04, 2016 02:58 pm IST,  Updated : Dec 04, 2016 02:58 pm IST

लंदन: पुरुषों की हॉकी विश्व लीग (एचडब्ल्यूएल) सेमीफाइनल 2017 में एशियाई चैंपियन भारत को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ एक ही पूल (‘बी’) में रखा गया है। एचडब्ल्यूएल सेमीफाइनल 2018 विश्व कप का क्वालीफाइंग टूर्नामेंट

India, Pakistan- India TV Hindi
India, Pakistan

लंदन: पुरुषों की हॉकी विश्व लीग (एचडब्ल्यूएल) सेमीफाइनल 2017 में एशियाई चैंपियन भारत को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ एक ही पूल (‘बी’) में रखा गया है। एचडब्ल्यूएल सेमीफाइनल 2018 विश्व कप का क्वालीफाइंग टूर्नामेंट है जो अगले साल 15 से 25 जून के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट में दुनिया की दस शीर्ष टीमें भाग लेंगी। इनमें से छह टीमें मेजबान इंग्लैंड, ओलंपिक चैंपियन अर्जेटीना, गत यूरोपियन चैंपियन नीदरलैंड्स, भारत, कोरिया और पाकिस्तान क्वालीफाई कर चुकी हैं। अन्य चार टीमें अगले साल जनवरी से अप्रैल के बीच होने वाले हॉकी विश्व लीग के दूसरे दौर के मुकाबलों के बाद तय क्वालीफाई करेंगी।

एचडब्ल्यूएल सेमीफाइनल में पहले मुकाबले में 18 जून को ‘सुपर संडे’ को भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के पास कुल मिलाकर 11 ओलंपिक खिताब हैं, ऐसे में इस मुकाबले के भी ऐतिहासिक होने की संभावना है। भारत इस साल एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर बढ़त हासिल किए हुए है, लेकिन पाकिस्तान की टीम हिसाब बराबर करने के लिए पूरा जोर लगा देगी। इसके अलावा इसी दिन इंग्लैंड और अर्जेटीना के बीच भी मुकाबला होगा।

भारत और पाकिस्तान के अलावा पूल ‘बी’ की तीसरी टीम नीदरलैंड्स है। प्रत्येक सेमीफाइनल से शीर्ष पर रहने वाली टीमें भारत (पुरुष) और इंग्लैंड (महिला) में होने वाले 2018 हॉकी विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेंगी। हॉकी विश्व लीग फाइनल 2017 के अंत में भारत (पुरुष) और न्यूजीलैंड (महिला) में खेला जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल