1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. देश को दीवाली का तोहफ़ा, पाकिस्तान को हरा भारत बना एशियन हॉकी चैंपियन

देश को दीवाली का तोहफ़ा, पाकिस्तान को हरा भारत बना एशियन हॉकी चैंपियन

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 30, 2016 07:42 pm IST,  Updated : Oct 30, 2016 07:48 pm IST

कुआंटान (मलेशिया): भारत ने आज यहां हाकी ​ एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी फ़ाइनल में पाकिस्तान को 3-2 से हराकर ख़िताब जीत लिया। हाफ़ टाइम तक भारत 2-1 से आगे था। भारत ने अपने स्टार

 Nikkin - India TV Hindi
Nikkin

कुआंटान (मलेशिया): भारत ने आज यहां हाकी ​ एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी फ़ाइनल में पाकिस्तान को 3-2 से हराकर ख़िताब जीत लिया। हाफ़ टाइम तक भारत 2-1 से आगे था। भारत के लिए रुपिंदर पाल सिंह, अफ्फान यूसुफ और निकिन थिमैया ने गोल दागे, जबकि पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद अलीम बिलाल और अली शान ने गोल दागे।

रुपिंदर ने मैच के 18वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल कर भारत को बढ़त दिलाई। पहला क्वार्टर भारत के नाम रहा।

दूसरे क्वार्टर में अफ्फान यूसुफ ने 23वें मिनट में फील्ड गोल के जरिए भारत की बढ़त को 2-0 कर दिया। पाकिस्तानी गोलपोस्ट के बिल्कुल मुहाने पर खड़े अफ्फान ने यह गोल रमनदीप से मिले बेहतरीन क्रॉस पर किया।

ऐसा लग रहा था कि भारत इसी स्कोर के साथ पहले हाफ की समाप्ति करेगा, लेकिन पाकिस्तानी टीम पहला हाफ समाप्त होने से ठीक पहले पेनाल्टी कॉर्नर पाने में सफल रही। अलीम बिलाल ने पेनाल्टी को गोल में तब्दील कर पाकिस्तान का स्कोर 1-2 कर लिया।

पहले हाफ में बढ़त ले चुकी भारतीय टीम दूसरे हाफ में थोड़ी ढीली नजर आई, जिसका फायदा उठाने में पाकिस्तान सफल रहा। अली शान ने मैच के 38वें मिनट में बेहतरीन फील्ड गोल कर पाकिस्तान को 2-2 से बराबरी पर ला दिया।

स्कोर बराबर होने के बाद मैच रोमांचक मोड़ पर आ गया और दोनों टीमों ने चौथे निर्णायक क्वार्टर में बढ़त लेने के लिए जोर लगाना शुरू कर दिया। दोनों तरफ से कई हमले हुए, लेकिन सफलता किसी को नहीं मिल रही थी।

मैच के 51वें मिनट में पाकिस्तानी गोलपोस्ट के बाईं ओर मौजूद निकिन थिमैया को सरदार से बेहतरीन पास मिला, जिसे उन्होंने बड़ी सूझबूझ के साथ पाकिस्तानी गोलकीपर के जरा सा ऊपर से गोलपोस्ट की राह दिखा दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल