ब्रेदा: कप्तान रानी रामपाल की हैट्रिक की मदद से भारत ने वोल्वो आमंत्रण अंडर 21 महिला हाकी टूर्नामेंट में शुक्रवार को न्यूजीलैंड को 6- 1 से हराकर पहली जीत दर्ज की ।
रानी ने पांचवें मिनट में पहला गोल किया । इसके चार मिनट बाद नवनीत कौर ने गोल करके भारत की बढत दुगुनी कर दी । भारत के लिये रानी ने 30वें मिनट में तीसरा गोल दागा ।
दूसरे हाफ में रानी ने 40वें मिनट में चौथा गोल किया । अनुपा बारला ने 46वें मिनट में गोल करके भारत की बढत 5 . 0 की कर दी । न्यूजीलैंड के लिये पिप्पा नोर्मन ने 53वें मिनट में एकमात्र गोल किया ।
भारत का छठा गोल 70वें मिनट में लिली मायेंगबाम ने दागा ।