1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारत को फीफा विश्व कप क्वालीफायर में आसान ड्रा, कोच बोले- हम किसी टीम को हलके में नहीं लेंगे

भारत को फीफा विश्व कप क्वालीफायर में आसान ड्रा, कोच बोले- हम किसी टीम को हलके में नहीं लेंगे

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 17, 2019 05:03 pm IST,  Updated : Jul 17, 2019 05:03 pm IST

यहां एशियाई फुटबॉल परिसंघ के मुख्यालय पर निकाले गए ड्रा में एशिया की 40 टीमों को पांच पांच टीमों के समूह में बांटा गया है। सभी टीमें एक दूसरे से एक दूसरे के मैदान पर पांच सितंबर से शुरू हो रहे राउंड राबिन मुकाबले खेलेंगी। 

भारत को फीफा विश्व कप क्वालीफायर में आसान ड्रा, कोच बोले- हम किसी टीम को हलके में नहीं लेंगे- India TV Hindi
भारत को फीफा विश्व कप क्वालीफायर में आसान ड्रा, कोच बोले- हम किसी टीम को हलके में नहीं लेंगे Image Source : TWITTER/INDIAN FOOTBALL

कुआलालंपुर। भारतीय फुटबॉल टीम को 2022 विश्व कप एशियाई क्वालीफायर के दूसरे दौर में कमोबेश आसान ड्रा मिला है जिसमें उसके साथ कतर, ओमान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीमें हैं।

 
यहां एशियाई फुटबॉल परिसंघ के मुख्यालय पर निकाले गए ड्रा में एशिया की 40 टीमों को पांच पांच टीमों के समूह में बांटा गया है। सभी टीमें एक दूसरे से एक दूसरे के मैदान पर पांच सितंबर से शुरू हो रहे राउंड राबिन मुकाबले खेलेंगी। 

ग्रुप की आठों विजेता टीमें और चार सर्वश्रेष्ठ उपविजेता 2022 विश्व कप क्वालीफायर के आखिरी दौर में और 2023 एएफसी एशियाई कप फाइनल्स में खेलेंगी जो चीन में होगा। भारतीय टीम अफगानिस्तान और बांग्लादेश को हरा सकती है। फाइनल दौर में पहुंचने के लिये उसे ओमान और कतर के खिलाफ भी अच्छा खेलना होगा। 

ओमान और भारत के बीच 2019 एशियाई कप का मैच गोलरहित ड्रा रहा था। भारतीय कोच इगोर स्टिमक ने इसे कठिन चुनौती बताते हुए कहा, ‘युवा टीम के लिये यह आसान चुनौती नहीं होगी। हमें कठिन ग्रुप मिला है। हम किसी टीम को हलके में नहीं लेंगे।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल