1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. निशानेबाजी : जूनियर विश्व चैम्पियनशिप में भारत दूसरे स्थान पर

निशानेबाजी : जूनियर विश्व चैम्पियनशिप में भारत दूसरे स्थान पर

 Written By: IANS
 Published : Jun 28, 2017 10:58 am IST,  Updated : Jun 28, 2017 01:01 pm IST

चैम्पियनशिप के आखिरी दिन मंगलवार को भारत ने पुरुषों की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा के टीम वर्ग में एक स्वर्ण और एक रजत पदक हासिल किया। वहीं इसी स्पर्धा के टीम वर्ग में भारतीय महिला टीम को कांस्य पदक मिला।

junior championship- India TV Hindi
junior championship

नई दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) जूनियर विश्व चैम्पियनशिप (राइफल/पिस्टल) में भारत ने दूसरे स्थान पर रहते हुए अपने अभियान का समापन किया। भारत ने जूनियर निशानेबाजी चैम्पियनशिप में तीन स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक हासिल किए। आठ स्वर्ण सहित कुल 19 पदक हासिल कर चीन शीर्ष पर रहा। कुल 20 देश पदकतालिका में जगह बनाने में सफल रहे।

चैम्पियनशिप के आखिरी दिन मंगलवार को भारत ने पुरुषों की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा के टीम वर्ग में एक स्वर्ण और एक रजत पदक हासिल किया। वहीं इसी स्पर्धा के टीम वर्ग में भारतीय महिला टीम को कांस्य पदक मिला। बुधवार को मिश्रित वर्ग में 10 मीटर एयर राइफल एवं एयर पिस्टल स्पर्धाओं की टेस्ट स्पर्धाएं होंगी।

भारत के प्रतिभाशाली युवा निशानेबाज अनीष भानवाला ने कुल तीन पदक हासिल किए, जिसमें मंगलवार को जीता गया व्यक्तिगत रजत पदक शामिल है। इसके अलावा अनीष ने एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक हासिल किया। अनीष ने 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल स्पर्धा में टीम वर्ग का स्वर्ण हासिल किया। अनीष ने यह स्वर्ण अन्हद जवांडा और शिवम शुक्ला के साथ जीता।

महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में भारत की मुस्कान ने 578 अंक हासिल करते हुए आठ प्रतिभागियों के बीच छठे स्थान पर रहते हुए फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में मुस्कान ने कठिन संघर्ष किया, लेकिन 40 शॉट में 24 का स्कोर हासिल करने के साथ वह पदक की दौड़ से बाहर हो गईं और उन्हें चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा।

हालांकि मुस्कान ने चिंकी यादव और गौरी श्योरान के साथ महिलाओं की टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल