नई दिल्ली: रियो ओलंपिक का आज आखिरी दिन है। साक्षी मलिक और पीवी सिंधू के बाद आज सवा करोड़ हिंदुस्तानियों को योगेश्वर दत्त से मेडल की उम्मीद है। रियो ओलंपिक के क्वालिफाइंग मुकाबले में योगेश्वर 65 किलोग्राम वर्ग में आज मंगोलिया के पहलवान गंजोरिंगी मंदाखरण से है। यह मुकाबला आज शाम 5 बजे से शुरु होगा।
पहलवान योगेश्वर दत्त ने गोल्ड मेडल जीतने की बात पर कहा कि, मेरा यही टारगेट है कि मैं देश के लिए गोल्ड जीतू। मैं 2012 के मेडल से संतुष्ट नहीं हूं तभी मैंने सोचा ये मेरा अंत नहीं है तो मैंने गोल्ड जीतने का प्रण किया। अपने सपने को साकार करने के लिए योगेश्वर ने कड़ी मेहनत भी की है।
मंगोलिया के गंजोरिंगी दो बार के कांस्य पदक विजेता हैं। हालांकि योगेश्वर के मुकाबला गंजोरिंगी का पलड़ा हल्का ही है।
- लंदन ओलंपिक, 2012 में योगेश्वर दत्त ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
- योगी एशियन क्वालिफाइंग टूर्नामेंट में 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल के जरिेए रियो का टिकट हासिल किया।
- योगी ने पहले दौर में कोरिया के जु सोंग किम को 8-1 से हराया था।
- इसके बाद वियतनाम के जुआन डिंह न्गुयेन को क्वार्टर फाइनल में हराया।
- सेमीफाइनल में योगेश्वर ने कोरिया के सेयुंगचुल ली को 7-2 से मात दी।