1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. आमेनिया के नाम वापस लेने के बाद शतरंज ओलंपियाड के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत

आमेनिया के नाम वापस लेने के बाद शतरंज ओलंपियाड के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत

 Edited By: Bhasha
 Published : Aug 28, 2020 10:24 pm IST,  Updated : Aug 28, 2020 10:24 pm IST

भारत का सामना शनिवार को सेमीफाइनल में अजरबैजान और पोलैंड के बीच मैच के विजेता से होगा।

India, chess Olympiad- India TV Hindi
Chess Image Source : GETTY IMAGES

भारत ने शुक्रवार को फिडे ऑनलाइन शतरंज ओलंपियाड के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया चूंकि आर्मेनिया ने नाम वापस ले लिया है। इंटरनेट कनेक्शन कटने के कारण उसके एक खिलाड़ी ने मैच गंवा दिया था जिस पर उसकी अपील खारिज हो गई है। 

भारत का सामना शनिवार को सेमीफाइनल में अजरबैजान और पोलैंड के बीच मैच के विजेता से होगा । भारत ने पहले दौर का मैच 3.5.2.5 से जीता था जिसमें कप्तान विदित गुजराती , डी हरिका और निहाल सरीन ने जीत दर्ज की। 

यह भी पढ़ें-

पूर्व विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद ने आर्मेनिया के लेवोन आरोनियन से ड्रा खेला था जबकि कोनेरू हम्पी और वंतिका अग्रवाल हार गई। आर्मेनिया ने दूसरे दौर के मैच की शुरूआत में लंबे विलंब का विरोध किया और अपील खारिज होने के बाद नाम वापिस ले लिया। 

हेइक एम को सरीन के खिलाफ पराजित घोषित किया गया चूंकि आर्मेनिया की अपील खारिज हो गई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल