1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फीफा विश्व कप क्वालीफाईंग में अब भारत का 8 अक्टूबर को कतर से होगा मुकाबला

फीफा विश्व कप क्वालीफाईंग में अब भारत का 8 अक्टूबर को कतर से होगा मुकाबला

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 06, 2020 10:06 am IST,  Updated : Jun 06, 2020 10:08 am IST

भारतीय फुटबॉल टीम का एशियाई चैंपियन कतर के खिलाफ फीफा विश्व कप 2022 के क्वालीफाईंग दौर का मैच अब आठ अक्टूबर को होगा।

फीफा विश्व कप...- India TV Hindi
फीफा विश्व कप क्वालीफाईंग में अब भारत का 8 अक्टूबर को कतर से होगा मुकाबला Image Source : TWITTER

भारतीय फुटबॉल टीम का एशियाई चैंपियन कतर के खिलाफ फीफा विश्व कप 2022 के क्वालीफाईंग दौर का मैच अब आठ अक्टूबर को होगा। एशियाई फुटबाल परिसंघ (एएफसी) ने विश्व संस्था फीफा के साथ सलाह मशविरे के बाद जो नयी तिथियां घोषित की हैं उनके अनुसार भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ 12 नवंबर और अफगानिस्तान के खिलाफ 17 नवंबर को मैच खेलेगी।

फीफा विश्व कप और चीन में 2023 में होने वाले एशियाई कप क्वालीफायर्स के मैच पहले मार्च से जून के बीच होने थे लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इन्हें स्थगित कर दिया गया था। भारत ने अब तक क्वॉलिफायर में एक भी मैच नहीं जीता है और वह विश्व कप की दौड़ से बाहर हो चुका है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल