1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रोहन बोपन्ना की हार के साथ ही अमेरिकी ओपन में भारतीय चुनौती समाप्त

रोहन बोपन्ना की हार के साथ ही अमेरिकी ओपन में भारतीय चुनौती समाप्त

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 02, 2019 03:28 pm IST,  Updated : Sep 02, 2019 03:28 pm IST

रोहन बोपन्ना की पुरूष युगल और मिश्रित युगल में हार के साथ ही अमेरिकी ओपन में भारत का अभियान खत्म हो गया। लिएंडर पेस और दिविज शरण पहले ही दौर से बाहर हो चुके हैं। 

रोहन बोपन्ना की हार के...- India TV Hindi
रोहन बोपन्ना की हार के साथ ही अमेरिकी ओपन में भारतीय चुनौती समाप्त Image Source : GETTY IMAGES

न्यूयार्क। रोहन बोपन्ना की पुरूष युगल और मिश्रित युगल में हार के साथ ही अमेरिकी ओपन में भारत का अभियान खत्म हो गया। भारत के शीर्ष रैंकिंग वाले युगल खिलाड़ी बोपन्ना और कनाडा के डेनिस शापोवालोव को 15वीं वरीयता प्राप्त ब्रिटेन के नील स्कुपस्की और जैमी मर्रे ने दूसरे दौर में 6-3, 6-4 से हराया।

मिश्रित युगल में बोपन्ना और अमेरिका की एबिगेल स्पीयर्स को फ्रांस के फेब्रिस मार्तिन और अमेरिका की रफेल अतावो की जोड़ी ने 7-5, 7-6 से मात दी। लिएंडर पेस और दिविज शरण पहले ही दौर से बाहर हो चुके हैं। एकल में सुमित नागल और प्रजनेश गुणेश्वरन को पहले दौर में पराजय झेलनी पड़ी।

दूसरी तरफ सेरेना विलियम्स ने अमेरिकी ओपन क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सेरेना ने क्रोएशिया की 22वीं वरीयता प्राप्त पेट्रा मार्टिच को 6-3, 6-4 से हराया। अब उनका सामना चीन की वांग कियांग से होगा जिसने दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी बार्टी को हराया। पुरुष वर्ग में स्टान वावरिंका अमेरिकी ओपन के अंतिम आठ में पहुंच गए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल