1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. लवलिना को विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में कांस्य पदक से करना पड़ा संतोष

लवलिना को विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में कांस्य पदक से करना पड़ा संतोष

 Reported By: IANS
 Published : Oct 12, 2019 06:16 pm IST,  Updated : Oct 12, 2019 06:16 pm IST

भारत की लवलिना बोरगोहेन को यहां जारी विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप में 69 किलोग्राम भारवर्ग के सेमीफाइनल में शनिवार को हार का सामना करना पड़ा।

लवलिना को विश्व...- India TV Hindi
लवलिना को विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में कांस्य पदक से करना पड़ा संतोष Image Source : TWITTER/BOXING FEDERATION

उलान उदे (रुस)| भारत की लवलिना बोरगोहेन को यहां जारी विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप में 69 किलोग्राम भारवर्ग के सेमीफाइनल में शनिवार को हार का सामना करना पड़ा।लवलिना को सेमीफाइनल में चीन की यांग लियू के खिलाफ करीबी मुकाबले में 2-3 से हार झेलनी पड़ी।

इस हार के बार लवलिना को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप में लवलिना का यह लगातार तीसरा कांस्य पदक है। लवलिना से पहले मैरी कॉम और जमुना बोरो को भी सेमीफाइनल में अपने-अपने भार वर्ग के मुकाबले में हार कर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। वहीं मंजू रानी ने 48 किग्रा के फाइन में पहुंचकर इतिहास रचि दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल