1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फिडे ऑनलाइन चेस चैम्पियनशिप में चमके भारत के निहाल और इनियान

फिडे ऑनलाइन चेस चैम्पियनशिप में चमके भारत के निहाल और इनियान

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 21, 2020 07:51 am IST,  Updated : Dec 21, 2020 07:51 am IST

सरीन ने दक्षिण अफ्रीका के जोहान एमिल शनाबेल पर 2-0 से आसान जीत दर्ज की जबकि इनियान ने कोलंबिया के एंजेल मिगुएल सोटो को 1.5-0.5 से शिकस्त दी। 

Chess- India TV Hindi
Chess Image Source : GETTY

चेन्नई| भारतीय ग्रैंडमास्टर निहाल सरीन और पी इनियान ने रविवार को फिडे ऑनलाइन विश्व कैडेट्स एवं युवा रैपिड चैम्पियनशिप के अंडर-18 ओपन वर्ग के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। सोलह भारतीय खिलाड़ियों में से 12 ने विभिन्न वर्गों के क्वार्टरफाइनल चरण में जगह बनायी। 

सरीन ने दक्षिण अफ्रीका के जोहान एमिल शनाबेल पर 2-0 से आसान जीत दर्ज की जबकि इनियान ने कोलंबिया के एंजेल मिगुएल सोटो को 1.5-0.5 से शिकस्त दी। 

क्वार्टरफाइनल में सरीन का सामना अब अमेरिका के जस्टिन वांग से होगा और इनियान की भिड़ंत अर्मेनिया के जीएम शांत सार्गस्यान से होगी। 

अंडर-18 वर्ग में एक अन्य खिलाड़ी संकल्प गुप्ता को ईरान के माहद्मी ओरिमी घोलामी से 0.5-1.5 से शिकस्त झेलनी पड़ी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल