1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. नीदरलैंड के खिलाफ रक्षापंक्ति को मजबूत करना होगा भारत को

नीदरलैंड के खिलाफ रक्षापंक्ति को मजबूत करना होगा भारत को

 Written By: PTI
 Published : Jun 29, 2015 05:00 pm IST,  Updated : Jun 29, 2015 05:00 pm IST

एंटवर्प: भारतीय महिला टीम को विश्व हाकी लीग सेमीफाइनल में कल यहां मौजूदा विश्व और ओलंपिक चैंपियन नीदरलैंड को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में यदि कड़ी चुनौती देनी है तो उसे रक्षापंक्ति की अपनी खामियों में

नीदरलैंड के खिलाफ...- India TV Hindi
नीदरलैंड के खिलाफ रक्षापंक्ति को मजबूत करना होगा भारत को

एंटवर्प: भारतीय महिला टीम को विश्व हाकी लीग सेमीफाइनल में कल यहां मौजूदा विश्व और ओलंपिक चैंपियन नीदरलैंड को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में यदि कड़ी चुनौती देनी है तो उसे रक्षापंक्ति की अपनी खामियों में तुरंत सुधार करना होगा।

भारतीय टीम ने अब तक टूर्नामेंट में आक्रमण पर जाते समय अपने रक्षण पर गौर नहीं किया जिससे कई अवसरों पर रक्षापंक्ति छिन्न भिन्न नजर आयी। नीदरलैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ ऐसी गलतियां महंगी साबित हो सकती हैं।

रक्षापंक्ति में छितराव का परिणाम ही है कि भारतीय टीम ने बड़ी संख्या में पेनल्टी कार्नर गंवाये हैं। उसने विश्व कप के रजत पदक विजेता आस्ट्रेलिया के खिलाफ शनिवार को पिछले मैच में ही दस पेनल्टी कार्नर खाये थे।

भारतीय महिला टीम के कोच मैथियास आहरेन्स ने कहा कि रक्षापंक्ति का ढांचा तब चरमरा जाता है जबकि कई खिलाड़ी आक्रमण के लिये विरोधी टीम के पाले में चली जाती हैं।

उन्होंने कहा, जब हम आक्रमण पर होते हैं तो हमारी रक्षापंक्ति कमजोर पड़ जाती है। यह काफी पुरानी कहानी है कि आक्रमण के समय जवाबी हमला होने पर उसे रोकने की खास व्यवस्था नहीं होती है। यह मानसिकता से जुड़ा मसला है। खिलाडि़यों को अपनी मानसिकता बदलनी होगी।

यह हमारे नियंत्रण में है और हमें तुरंत इसमें सुधार की जरूरत है। हमें अपने पाले में रक्षण की कला सीखने की जरूरत है।

आहरेन्स ने कहा, आस्ट्रेलिया के खिलाफ एक अवसर पर आठ भारतीय खिलाड़ी विरोधी टीम के खेमे में थी। यह खतरनाक होता है और ऐसे में हम जवाबी हमले का निशाना बन जाते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल