1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सुल्तान जोहोर कप के फाइनल में ब्रिटेन ने भारतीय टीम को 2-1 से दी मात

सुल्तान जोहोर कप के फाइनल में ब्रिटेन ने भारतीय टीम को 2-1 से दी मात

 Reported By: IANS
 Published : Oct 19, 2019 11:56 pm IST,  Updated : Oct 19, 2019 11:56 pm IST

भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम को यहां नौवें सुल्तान जोहोर कप के फाइनल में शनिवार को ग्रेट ब्रिटेन के हाथों 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। 

सुल्तान जोहोर कप के...- India TV Hindi
सुल्तान जोहोर कप के फाइनल में ब्रिटेन ने भारतीय टीम को 2-1 से दी मात Image Source : SOJCUP/TWITTER

जोहोर बाहरू (मलेशिया)| भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम को यहां नौवें सुल्तान जोहोर कप के फाइनल में शनिवार को ग्रेट ब्रिटेन के हाथों 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। भारत के लिए गुरजीत सिंह ने 49वें मिनट में गोल दागा जबकि ब्रिटेन के लिए स्टुअर्ट रशमेरे ने 50वें और 60वें मिनट में गोल किए।

दोनों टीमों के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले का पहला हाफ गोल रहित रहा। दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। 49वें मिनट में गुरजीत ने शानदार गोल कर भारत को 1-0 से आगे कर दिया।

भारत की यह बढ़त हालांकि ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सकी और स्टुअर्ट रशमेरे ने 50वें मिनट में गोल कर मैच को 1-1 से बराबरी पर ला दिया। ऐसा लग रहा था कि मैच पेनल्टी शूटआउट में जाएगा, लेकिन रशमेरे ने अंतिम तीन सेकेंड के अंदर ही एक और गोल दागकर ब्रिटेन को लगातार दूसरी बार चैंपियन बना दिया। भारत को पिछली बार भी फाइनल में ब्रिटेन के हाथों 2-3 से हाकर खिताब से वंचित होना पड़ा था। भारत ने अंतिम बार यह खिताब 2014 में जीता था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल