1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारत-ताजिकिस्तान फुटबाल मैच पर मंडराए संकट के बादल, कोरोना वायरस के कारण हो सकता है रद्द

भारत-ताजिकिस्तान फुटबाल मैच पर मंडराए संकट के बादल, कोरोना वायरस के कारण हो सकता है रद्द

 Reported By: IANS
 Published : Mar 05, 2020 08:26 pm IST,  Updated : Mar 05, 2020 08:26 pm IST

भारत और ताजिकिस्तान की फुटबाल टीमों के बीच 31 मार्च को ताजिकिस्तान में होने वाला दोस्ताना मुकाबला दुनिया भर में कोरानावायरस के बढ़ते खतरे के कारण रद्द हो सकता है। 

भारत-ताजिकिस्तान...- India TV Hindi
भारत-ताजिकिस्तान फुटबाल मैच पर मंडराए संकट के बादल, कोरोना वायरस के कारण हो सकता है रद्द Image Source : INDIAN FOOTBALL TEAM

कोलकाता| भारत और ताजिकिस्तान की फुटबाल टीमों के बीच 31 मार्च को ताजिकिस्तान में होने वाला दोस्ताना मुकाबला दुनिया भर में कोरानावायरस के बढ़ते खतरे के कारण रद्द हो सकता है। भारत को भुवनेश्वर में फीफा वर्ल्ड कप 2022 क्वालीफायर ग्रुप-ई मुकाबले में कतर से भिड़ना है।

यह मैच 26 मार्च को खेला जाना है। इस मैच के आयोजन को लेकर भी संशय के बादल मंडराने लगे हैं। एआईएफएफ के महासचिव कुशल दास ने हालांकि कहा है कि इस सम्बंध में एएफसी या फिर फीफा की ओर से कोई दिशा-निर्देश नहीं मिला है।

कोरोनावायरस के कारण दुनिया भर में अब तक लगभग 3 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बढ़ते खतरे के कारण कई खेल आयोजन रद्द कर दिए गए हैं। इसे लेकर ओलंपिक के आयोजन पर भी सवालिया निशन लग गए हैं, जिसका आयोजन इस साल जुलाई-अगस्त में जापान की राजधानी टोक्यो में होना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल