1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. हॉकी : फ्रांस का सूपड़ा साफ करने के मकसद से उतरेगी भारतीय टीम

हॉकी : फ्रांस का सूपड़ा साफ करने के मकसद से उतरेगी भारतीय टीम

 Written By: IANS
 Published : Aug 05, 2015 08:50 am IST,  Updated : Aug 05, 2015 08:50 am IST

वाटेनीज (फ्रांस): फ्रांस के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मिली जीत से उत्साहित भारतीय हॉकी टीम अब बुधवार को जब वाटेनीज स्पोर्ट्स सेंटर में दौरे का दूसरा और आखिरी मैच खेलने उतरेगी तो उसका मकसद

हॉकी: फ्रांस के खिलाफ...- India TV Hindi
हॉकी: फ्रांस के खिलाफ बुधवार को भारत खेलेगा आखिरी मैच

वाटेनीज (फ्रांस): फ्रांस के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मिली जीत से उत्साहित भारतीय हॉकी टीम अब बुधवार को जब वाटेनीज स्पोर्ट्स सेंटर में दौरे का दूसरा और आखिरी मैच खेलने उतरेगी तो उसका मकसद जीत के साथ श्रृंखला पर 2-0 से कब्जा जमाना होगा। भारत ने सोमवार को हुए पहले मैच में फ्रांस को 2-0 से हराकर श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।


पहले मैच में भारतीय टीम फ्रांस पर पूरी तरह हावी रही और बुधवार को होने वाले मैच में भी वे अपना दबदबा कायम रखना चाहेंगे।

पहले मैच में भारत के लिए स्ट्राइकर एस. वी. सुनील और चिंगलेनसाना सिंह ने गोल दागे थे, जबकि रमनदीप सिंह, आकाशदीप सिंह, मंदीप सिंह और सरदार सिंह ने फॉरवर्ड लाइन में शानदार प्रदर्शन किया।

भारतीय फॉरवर्ड लाइन को डिफेंडरों से भी भरपूर सहयोग मिला और फ्रांस एक बार भी यह दीवार नहीं तोड़ पाई।

कप्तान सरदार सिंह ने कहा, "पहली जीत हमारी टीम और हमारे खिलाड़ियों के लिए बहुत अहम रही, जो इस जीत से उत्साह में हैं। हमने अपने कोच की रणनीति के अनुरूप खेला और अच्छा नतीजा हासिल किया।"

सरदार ने कहा, "हमने कुछ नई चीजों पर हाथ आजमाया और अगले मैच में हमें कई क्षेत्रों में अभी और अच्छा प्रदर्शन करना है। हम इस मैच में भी जीतने के लिए उतरेंगे। फ्रांस और मजबूती के साथ इस मैच में उतरेगा, लेकिन हम उसका सामना करने के लिए तैयार हैं।"

भारतीय टीम के नवनियुक्त मुख्य कोच और उच्च गुणवत्ता निदेशक रोएलांट ऑल्टमैंस ने कहा, "पहला मैच शानदार रहा और हमने अपनी रणनीतियों के अनुरूप खेला। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और मैच पर उनकी पकड़ भी जबरदस्त रही। हमने कुछ नई रणनीतियां और टीम प्रारूप अपनाईं, जिसका हमें सकारात्मक परिणाम मिला।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल