1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फीफा विश्व कप क्वालीफायर्स के बाकी मैच कतर में खेलेगा भारत

फीफा विश्व कप क्वालीफायर्स के बाकी मैच कतर में खेलेगा भारत

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 12, 2021 02:23 pm IST,  Updated : Mar 12, 2021 02:56 pm IST

एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) ने कोरोना वायरस से जुड़ी यात्राओं और पृथकवास नियमों के कारण मैचों को केंद्रीकृत केंद्रों पर आयोजित करने का फैसला किया है।

एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) ने कोरोना वायरस से जुड़ी यात्राओं और पृथकवास नियमों के कारण मैचों को के- India TV Hindi
Indian Football Team:एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) ने कोरोना वायरस से जुड़ी यात्राओं और पृथकवास नियमों के कारण मैचों को केंद्रीकृत केंद्रों पर आयोजित करने का फैसला किया है।  Image Source : TWITTER- @INDIANFOOTBALL

नई दिल्ली| भारत फीफा विश्व कप क्वालीफायर्स के बाकी बचे तीनों मैच कतर में खेलेगा। एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) ने कोरोना वायरस से जुड़ी यात्राओं और पृथकवास नियमों के कारण मैचों को केंद्रीकृत केंद्रों पर आयोजित करने का फैसला किया है। 

मूल कार्यक्रम के अनुसार भारतीय टीम को कतर और अफगानिस्तान के खिलाफ अपनी सरजमीं पर जबकि बांग्लादेश के खिलाफ उसके देश में मैच खेलना था लेकिन वैश्विक महामारी के कारण कार्यक्रम में बदलाव करने के लिये मजबूर होना पड़ा। 

एएफसी ने शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘फीफा विश्व कप 2022 का मेजबान कतर ग्रुप ई की टीमों ओमान, अफगानिस्तान, भारत और बांग्लादेश के मैचों की जबकि जापान ग्रुप एफ की टीमों किर्गीज गणराज्य, ताजिकिस्तान, म्यांमा और मंगोलिया की मेजबानी करेगा। ’’ 

ये भी पढ़े - Ind vs Eng : टी-20 सीरीज से पहले जोश में हैं विराट, नेट्स में दिखा रहे हैं दम

भारत अभी ग्रुप ई में चौथे स्थान पर है। उसके पांच मैचों में तीन अंक हैं। कतर 13 अंक लेकर शीर्ष पर है जबकि ओमान उससे एक अंक पीछे दूसरे स्थान पर है। महामारी के कारण नवंबर 2019 से दूसरे दौर के क्वालीफिकेशन मैचों का आयोजन नहीं किया जा सका है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल