1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टॉप्स स्कीम में शामिल हुए चार भारतीय तीरंदाज, आगामी टोक्यों ओलंपिक 2020 पर है निगाहें

टॉप्स स्कीम में शामिल हुए चार भारतीय तीरंदाज, आगामी टोक्यों ओलंपिक 2020 पर है निगाहें

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 26, 2019 09:20 pm IST,  Updated : Jun 26, 2019 09:20 pm IST

राय, दास और जाधव ने हाल ही में नीदरलैंड में आयोजित विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप में पुरुषों की रिकर्व टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता था और ओलम्पिक कोटा हासिल किया। 

अतानु दास- India TV Hindi
अतानु दास, भारतीय तीरंदाज  Image Source : TWITTER- @WORLDARCHERY

नई दिल्ली।  भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के मिशन ओलम्पिक सेल में चार नए तीरंदाजों को शामिल किया गया। इन चारों में तरुणदीप राय, अतानु दास, प्रवीण जाधव और अतुल वर्मा शामिल हैं। इन सभी को टोक्यो ओलम्पिक-2020 के लिए टारगेट ओलम्पिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) का हिस्सा बनाया गया है। राय, दास और जाधव ने हाल ही में नीदरलैंड में आयोजित विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप में पुरुषों की रिकर्व टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता था और ओलम्पिक कोटा हासिल किया। 

इसके साथ ही ओलम्पिक के लिए तीन एकल स्पर्धा का कोटा भी हासिल किया था।

बुधवार को साई की महानिदेशक नीलम कपूर की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें इन सभी खिलाड़ियों को काफी देर तक चर्चा के बाद कई पैमानों को देखने के बाद चुना गया। 

टॉप्स स्कीम खेल मंत्रालय की भारत के लिए संभावित ओलम्पिक पदत विजेता खिलाड़ियों को समर्थन देने की योजना है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल