1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बंगाल के अंडर-23 क्रिकेटर सेना की देखरेख में करेंगे अभ्यास

बंगाल के अंडर-23 क्रिकेटर सेना की देखरेख में करेंगे अभ्यास

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 11, 2021 07:33 am IST,  Updated : Aug 11, 2021 07:33 am IST

 बंगाल क्रिकेट संघ ने मंगलवार को कहा कि बंगाल अंडर-23 टीम के संभावित खिलाड़ियों  ने मानसिक और शारीरिक मजबूती के लिए फोर्ट विलियम में भारतीय सेना से प्रशिक्षण लेने का फैसला किया है। 

बंगाल के अंडर-23...- India TV Hindi
बंगाल के अंडर-23 क्रिकेटर सेना की देखरेख में करेंगे अभ्यास Image Source : CABCRICKET

कोलकाता। बंगाल क्रिकेट संघ ने मंगलवार को कहा कि बंगाल अंडर-23 टीम के संभावित खिलाड़ियों  ने मानसिक और शारीरिक मजबूती के लिए फोर्ट विलियम में भारतीय सेना से प्रशिक्षण लेने का फैसला किया है। राज्य संघ द्वारा साझा किये गये एक वीडियो में अंडर-23 संभावित खिलाड़ियों को फोर्ट विलियम में पूर्वी कमान में सेना के अधिकारियों की देखरेख में ट्रेनिंग लेते हुए देखा गया।

संभावित खिलाड़ी दो समूह में 10 दिवसीय सत्र में प्रशिक्षण लेंगे। यहां जारी बयान में अंडर-23 कोच लक्ष्मी रतन शुक्ला ने कहा, ‘‘ हमने यहां सेना के जवानों से अनुरोध किया और वे तुरंत क्रिकेटरों की मदद करने के लिए तैयार हो गए।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल