1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ओलम्पिक खेलों के लिये भारत को कम दर्शक मिलते हैं: सलमान

ओलम्पिक खेलों के लिये भारत को कम दर्शक मिलते हैं: सलमान

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 23, 2016 07:43 pm IST,  Updated : Apr 23, 2016 07:43 pm IST

नयी दिल्ली: रियो ओलम्पिक के लिये ब्रांड एंबेसडर बनाये गये बालीवुड स्टार सलमान खान ने कहा है कि वह इन खेलों को ज्यादा लोकप्रिय बनाने का प्रयास करेंगे क्योंकि ओलम्पिक खेलों के लिये भारत को

Bollywood actor Salman Khan boxer MC Mary Kom and hockey...- India TV Hindi
Bollywood actor Salman Khan boxer MC Mary Kom and hockey captain Sardar Singh

नयी दिल्ली: रियो ओलम्पिक के लिये ब्रांड एंबेसडर बनाये गये बालीवुड स्टार सलमान खान ने कहा है कि वह इन खेलों को ज्यादा लोकप्रिय बनाने का प्रयास करेंगे क्योंकि ओलम्पिक खेलों के लिये भारत को उतने दर्शक नहीं मिल पाते जितने मिलने चाहिये। बेबाक राय रखने के लिये मशहूर सलमान ने कहा कि अन्य खेलों के कम लोकप्रिय होने के लिये आमतौर पर क्रिकेट पर दोष मढा जाता रहा है लेकिन उनका सोचना है कि लोग खुद ही अन्य खेल नहीं देखना चाहते हैं।

अभिनेता सलमान ने कहा,ओलम्पिक खेलों के लिये भारत को उतने दर्शक नहीं मिल पाते जितने मिलने चाहिये जबकि क्रिकेट खेल को बहुत पसंद किया जाता है। ऐसा इसलिये है कि हम क्रिकेट को अन्य खेलों से ज्यादा देखते हैं इसलिये हम ही इसके लिये दोषी हैं। उन्होंने कहा ओलम्पिक खेलों के लिये पूरी दुनिया से आने वाले लोग एक जगह एकत्र होते हैं लोगों को अपने हीरो को खेलते हुए देखने का मौका मिलता है।

सलमान ने कहा वह भारतीय टीमों का समर्थन करने के लिये ब्राजील के रियो डे जेनेरियो जाने की योजना बना रहे हैं । सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म सुलतान पर काम कर रहे हैं जिसमें वे हरियाणा के पहलवान बने हैं। इसलिये वे अपने को खेलों से और ज्यादा जुड़ा हुआ महसूस कर रहे हैं। सलमान खान ने हाल ही में ओलम्पिक के लिये क्वालीफाई करने वाली भारत की पहली महिला जिम्नास्ट बनी दीपिका करमाकर की भी प्रशांसा की ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल