1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारतीय एथलेटिक्स महासंघ का ऐलान, फेडरेशन कप होगा लेकिन नहीं शामिल होंगे इन देशों के खिलाड़ी

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ का ऐलान, फेडरेशन कप होगा लेकिन नहीं शामिल होंगे इन देशों के खिलाड़ी

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 12, 2020 08:31 pm IST,  Updated : Mar 12, 2020 08:31 pm IST

एएफआई ने कहा कि वह 10 से 13 अप्रैल को पटियाला में होने वाली फेडरेशन कप राष्ट्रीय सीनियर चैम्पियनशिप का आयोजन करेगा।

Athletics- India TV Hindi
Athletics Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली| भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने कहा कि वह 10 से 13 अप्रैल को पटियाला में होने वाली फेडरेशन कप राष्ट्रीय सीनियर चैम्पियनशिप का आयोजन करेगा लेकिन कोविड-19 महामारी को देखते हुए उसने इसमें भाग लेने के लिये पांच देशों के अपने निमंत्रण को वापस ले लिया है। 

एएफआई अध्यक्ष आदिले सुमरिवाला ने कहा कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता निर्धारित समय पर होगी क्योंकि यह ओलंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट है लेकिन वह कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार के दिशानिर्देशों का पालन करेगा। 

सुमरिवाला ने बयान में कहा, ‘‘टोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने के लिये ट्रेनिंग कर रहे सीनियर भारतीय एथलीटों के लिये हमारे सभी टूर्नामेंट पटियाला में 20 मार्च से इंडियन ग्रां प्री एक से शुरू होंगे, जिसके बाद संगरूर में 25 मार्च से इंडियन ग्रां प्री दो, 29 मार्च से दिल्ली में इंडियन ग्रां प्री तीन के बाद पटियाला में फेड कप सीनियर का आयोजन किया जायेगा। ’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय खिलाड़ियों के लिये सभी टूर्नामेंट तय समय पर शुरू होंगे और हम खेल मंत्रालय द्वारा जारी दिशानिर्देशें का पालन करेंगे। ’’ विदेशी खिलाड़ियों के भेजे गये निमंत्रण वापस लेने के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना वायरस को लेकर खेल मंत्रालय के स्वास्थ्य मंत्रालय के परामर्श का पालन करने के निर्देश को देखते हुए एएफआई ईरान, इराक, बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाड़ियों को फेड कप सीनियर 2020 में भागीदारी के लिये भेजे गये निमंत्रण को वापस लेता है। ’’ हालांकि उन्होंने फेड कप में दर्शकों को अनुमति देने के संदर्भ में कुछ नहीं कहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल