1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी प्रणॉय ने इंडोनेशिया ओपन में लिन डेन को हराया

स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी प्रणॉय ने इंडोनेशिया ओपन में लिन डेन को हराया

 Reported By: IANS
 Published : Jul 03, 2018 06:51 pm IST,  Updated : Jul 03, 2018 06:51 pm IST

णॉय ने दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों में शुमार डेन को 21-15, 9-21, 21-14 से मात देकर अगले दौर में जगह बनाई।

एचएस प्रणॉय- India TV Hindi
एचएस प्रणॉय

जकार्ता: भारत के पुरुष एकल खिलाड़ी एचएस प्रणॉय ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मंगलवार को चीन के दिग्गज खिलाड़ी लिन डेन को हराते हुए इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बनाई। प्रणॉय के अलावा समीर वर्मा भी अपना पहला मैच जीतने में सफल रहे। 

प्रणॉय ने दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों में शुमार डेन को 21-15, 9-21, 21-14 से मात देकर अगले दौर में जगह बनाई। जहां अब उनका सामना चीनी ताइपे के जु वेई वांग से होगा। 

प्रणॉय ने डेन के खिलाफ अच्छी शुरूआत करते हुए पहला गेम 21-15 से जीता। लेकिन चीनी खिलाड़ी ने जोरदार वापसी करते हुए अगला गेम 21-9 से जीतकर मुकाबला बराबर कर दिया। 

प्रणॉय ने इसके बाद तीसरा और निर्णायक गेम 21-14 से जीतकर डेन को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। 

पुरुष एकल के ही अन्य मैच में समीर ने डेनमार्क के रासमुस गेम्के को 21-9, 12-21, 22-20 से हराया। 

हालांकि महिला युगल में भारत को निराशा हाथ लगी। जक्कमपुडी मेघना और पूर्विशा एस. राम की जोड़ी को इंडोनेशिया की अगाथा इमानुएला और सिति फादिया सिल्वा रामाधंती की जोड़ी से 11-21,18-21 से हार का सामना करना पड़ा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल