1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फीफा विश्व कप-2022 क्वॉलीफायर: ओमान के खिलाफ मिली हार को भुलाकर कतर पहुंची भारतीय टीम

फीफा विश्व कप-2022 क्वॉलीफायर: ओमान के खिलाफ मिली हार को भुलाकर कतर पहुंची भारतीय टीम

 Reported By: IANS
 Published : Sep 08, 2019 08:45 am IST,  Updated : Sep 08, 2019 08:54 am IST

भारतीय पुरुष फुटबाल टीम फीफा विश्व कप-2022 क्वालीफायर के अपने दूसरे मैच के लिए शनिवार को दोहा पहुंच गई।

फीफा विश्व कप-2022...- India TV Hindi
फीफा विश्व कप-2022 क्वॉलीफायर: ओमान के खिलाफ मिली हार को भुलाकर कतर पहुंची भारतीय टीम Image Source : TWITTER/INDIAN FOOTBALL

दोहा (कतर)| भारतीय पुरुष फुटबाल टीम फीफा विश्व कप-2022 क्वालीफायर के अपने दूसरे मैच के लिए शनिवार को दोहा पहुंच गई। फीफा रैंकिंग में 103 नंबर पर काबिज भारतीय फुटबाल टीम को मंगलवार को यहां जासीम बिन हमद स्टेडियम में मौजूदा एशियाई चैम्पियन और फीफा रैंकिंग में 62वें नंबर की मेजबान कतर के साथ अपना दूसरा मैच खेलना है।

भारतीय टीम को फीफा विश्व कप-2022 क्वालीफायर के अपने पहले मैच में गुरुवार को ओमान के हाथों अपने घर में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था। टीम के मुख्य कोच इगोर स्टीमाक ने कहा है कि टीम अपने पिछले प्रदर्शन को पीछे छोड़ चुकी है और अब उसका ध्यान अपने अगले मैच पर है।

स्टीमाक ने यहां पहुंचने के बाद कहा, "ओमान मैच अब खत्म हो चुका है और हमने तुरंत ही अगले मैच पर अपना ध्यान लगा दिया है। ग्रुप में कतर की टीम एक मजबूत टीम है और उनके खिलाफ खेलना आसान नहीं होगा। हालांकि सीखने का यह अच्छा मौका है।"

कोच ने कहा, "मैच को लेकर डरने की जरूरत नहीं है। निश्चित रूप से हमें चार-पांच खिलाड़ियों का बदलाव करना होगा। यहां डरने का कोई मतलब नहीं है और हम स्कोर करने और अच्छा फुटबाल खेलने पर ध्यान देंगे।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल