1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना के चलते ग्लास्गो में ही रहेंगी भारतीय फुटबॉलर बाला देवी, क्लब करेगा देखभाल

कोरोना के चलते ग्लास्गो में ही रहेंगी भारतीय फुटबॉलर बाला देवी, क्लब करेगा देखभाल

 Reported By: IANS
 Published : Mar 20, 2020 03:37 pm IST,  Updated : Mar 20, 2020 03:37 pm IST

भारतीय महिला फुटबाल टीम की खिलाड़ी बाला देवी जो स्कॉटलैंड के फुटबाल क्लब रेंजर्स के साथ हैं, ने ग्लास्गो में ही रहने का फैसला किया है।

कोरोना के चलते...- India TV Hindi
कोरोना के चलते ग्लास्गो में ही रहेंगी भारतीय फुटबॉलर बाला देवी, क्लब करेगा देखभाल Image Source : TWITTER/BALA DEVI

कोलकाता| भारतीय महिला फुटबाल टीम की खिलाड़ी बाला देवी जो स्कॉटलैंड के फुटबाल क्लब रेंजर्स के साथ हैं, ने ग्लास्गो में ही रहने का फैसला किया है। बाला देवी ने यह फैसला भारतीय सरकार द्वारा गुरुवार को सभी अंतर्राष्ट्रीय विमानों को 22 मार्च तक भारत में न उतरने देने के फैसले के बाद लिया है। इस समय पूरे विश्व में फैली महामारी कोरोनावायरस के कारण सरकार ने यह फैसला लिया है। बाला भारत की पहली महिला फुटबाल खिलाड़ी हैं जिन्हें किसी विदेशी फुटबाल क्लब ने अपने साथ जोड़ा है। उन्होंने कहा कि वह ठीक हैं और क्लब उनकी देखभाल कर रहा है।

बाला ने शुक्रवार को ग्लास्गो से आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "हम बीते कुछ दिनों से ट्रेनिंग नहीं कर रहे हैं। हम अपने घरों में ही हैं और इंडोर ट्रेनिंग कर रहे हैं। मैं सरकार के नियमों के मुताबिक स्वेदश वापस नहीं जा सकती, लेकिन मैं यहां ठीक हूं। क्लब मेरी देखभाल कर रहा है।" उन्होंने कहा, "उम्मीद है कि स्थिति जल्दी सुधरेगी। खाना यहां पर महंगा हो रहा है। अच्छी बात यह क्लब मदद करने को तैयार है। मैं घर में ही अपना वर्कआउट कर रही हूं और मुख्यत: घर में ही रह रही हूं।"

रेंजर्स को 15 मार्च को स्पार्टन्स एफसी के खिलाफ उतरना था। बाला ने क्लब के लिए अपना आखिरी मैच हैमिल्टन डब्ल्यूएफसी के खिलाफ खेला था। बाला के एजेंट अनुज किचुलू ने कहा, "क्लब उनकी देखभाल कर रहा है और उनके माता-पिताओं को भी जानकारी दे दी गई है इसलिए वह घबराए हुए नहीं हैं।"

बाला ने जनवरी में रेंजर्स फुटबाल क्लब के साथ करार किया था। उनका यह करार 18 महीनों का हो जो नवंबर में रैंजर्स के साथ ट्रायल्स के बाद लिया गया था। वह रैंजर्स की पहली एशियाई अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल