1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोविड-19 हेल्पलाइन सेंटर से जुड़कर भारतीय फुटबॉलर सीएस विनीत ने पेश की मिसाल

कोविड-19 हेल्पलाइन सेंटर से जुड़कर भारतीय फुटबॉलर सीएस विनीत ने पेश की मिसाल

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 11, 2020 10:24 pm IST,  Updated : Apr 11, 2020 10:24 pm IST

अपने राज्य केरल में काफी लोकप्रिय भारतीय फुटबॉलर सीके विनीत लोगों को कोविड-19 महामारी से बचने की सलाह देने के लिये वहां के सरकारी हेल्पलाइन सेंटर से जुड़ गये हैं

Indian Footballer CK Vineeth joins COVID-19 helpline centre...- India TV Hindi
Indian Footballer CK Vineeth joins COVID-19 helpline centre in Kerala Image Source : TWITTER/INDIAN FOOTBALL

नई दिल्ली। अपने राज्य केरल में काफी लोकप्रिय भारतीय फुटबॉलर सीके विनीत लोगों को कोविड-19 महामारी से बचने की सलाह देने के लिये वहां के सरकारी हेल्पलाइन सेंटर से जुड़ गये हैं। जमेशदपुर एफसी के विंगर विनीत को केरल खेल परिषद ने कन्नूर में हेल्पलाइन से जुड़ने के लिये संपर्क किया और उन्होंने तुरंत इसे स्वीकार कर लिया।

विनीत ने कहा, ‘‘जब मैं यहां केरल वापस आया तो मुझे केरल खेल परिषद से फोन आया, उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मैं कोविड-19 हेल्पलाइन में मदद कर सकता हूं तो मैं इससे जुड़ गया।’’

अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ की विज्ञप्ति के अनुसार उन्होंने कहा, ‘‘इस आपात स्थिति में मैं जो थोड़ी बहुत मदद कर सकता था, वह करने का फैसला किया।’’ उन्होंने 28 मार्च से सेंटर में काम शुरू कर दिया था।

इंडियन सुपर लीग 2019-20 में जमेशदपुर एफसी का हिस्सा रहे इस फुटबालर ने कहा, ‘‘योजना यह है कि जब तक कोरोना वायारस के खतरे को हटाया नहीं जाता और लॉकडाउन खत्म नहीं हो जाता, तब तक हम इस हेल्पलाइन को जारी रखेंगे। केरल में अब निश्चित रूप से स्थिति थोड़ी सुधरी है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल