1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. जूनियर हॉकी: भारतीय लड़कों ने जर्मनी को हराया, लड़कियां हारीं

जूनियर हॉकी: भारतीय लड़कों ने जर्मनी को हराया, लड़कियां हारीं

 Written By: IANS
 Published : Oct 25, 2016 04:25 pm IST,  Updated : Oct 25, 2016 04:25 pm IST

भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने वालेंसिया में जारी चतुष्कोणीय अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में का आगाज जीत के साथ किया। सोमवार देर रात खेले गए अपने पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने जर्मनी को 3-1 से मात देकर खाता खोला।

Photo: hockeyindia.org- India TV Hindi
Photo: hockeyindia.org

वालेंसिया: भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने वालेंसिया में जारी चतुष्कोणीय अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में का आगाज जीत के साथ किया। सोमवार देर रात खेले गए अपने पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने जर्मनी को 3-1 से मात देकर खाता खोला। भारत के लिए डिफेंडर वरुण कुमार ने 2, जबकि फारवर्ड अजय यादव ने एक गोल दागा। टूर्नामेंट में भारतीय टीम का अगला मुकाबला बुधवार को बेल्जियम के साथ होगा।

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

वालेंसिया में सोमवार देर रात हुए मुकाबले के पहले क्वॉर्टर में जर्मनी और भारत की ओर से की गई काफी मशक्कत के बावजूद एक भी गोल नहीं हुआ। डिफेंडर वरुण (17वें मिनट) ने दूसरा क्वॉर्टर शुरू होने के बाद दूसरे मिनट में ही गोल दागकर भारत को बढ़त दिलाई। इसके बाद, दूसरे क्वॉर्टर में ही जर्मनी के लिए 22वें मिनट में काई एचिंगेर ने गोल दागकर स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया। हालांकि, इसके तुरंत बाद 25वें मिनट में वरुण ने दूसरा गोल दागकर फिर से भारत को जर्मनी की टीम पर 2-1 से बढ़त दिला दी।

दूसरे हाफ के बाद भारतीय टीम ने अपनी मजबूत रक्षा पंक्ति के दम पर जर्मनी को एक भी गोल का मौका नहीं दिया। मुकाबले के अंतिम मिनट में प्रतिद्वंद्वी टीम को पेनल्टी कॉर्नर पर मिले गोल करने के एक अवसर पर भी भारत के गोलकीपर विकास दहिया ने पानी फेर दिया। इसके बाद भारतीय टीम के लिए फॉरवर्ड अजय ने 68वें मिनट में गोल दागकर टीम को जर्मनी पर 3-1 की शानदार जीत दिलाई। 

इसके अलावा, भारतीय महिला हॉकी टीम को 5 देशों के अंतर्राष्ट्रीय जूनियर हॉकी टूर्नामेंट के पहले मैच में सोमवार को इंग्लैंड के हाथों हार झेलनी पड़ी। इंग्लैंड ने भारत को 3-0 से मात देते हुए जीत के साथ अपना खाता खोला। भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम का अगला मुकाबला मंगलवार देर रात स्पेन से होना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल