1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारत ने चौथे अभ्यास मैच में 4-2 से जीत के साथ खत्म किया अर्जेंटीना दौरा

भारत ने चौथे अभ्यास मैच में 4-2 से जीत के साथ खत्म किया अर्जेंटीना दौरा

 Reported By: IANS
 Published : Apr 14, 2021 09:56 pm IST,  Updated : Apr 14, 2021 10:00 pm IST

भारत ने 6 अप्रैल को खेले गए पहले मुकाबले में 4-3 से जीत हासिल की थी। इसके बाद सात अप्रैल को खेला गया दूसरा मुकाबला 4-4 की बराबरी पर समाप्त हुआ था।

india vs argentina- India TV Hindi
india vs argentina Image Source : HOCKEYINDIA.ORG

ब्यूनस आयर्स| भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एक यादगार नोट के साथ अर्जेंटीना के अपने दौरे को समाप्त किया। बुधवार को उसने ब्यूनस आयर्स में खेले गए चौथे और अंतिम अभ्यास मैच में ओलंपिक चैम्पियन मेजबान को 4-2 से हरारा। 

भारत के लिए रुपिंदर पाल सिंह ने तीसरे, जसकरन सिंहने 12वें, शिलानंद लाकड़ा ने 50वें और सुरेंदर कुमार ने 58वें मिनट में गोल किए जबकि अर्जेंटीना के लिए लिएंडर टोलिनी ने 14वें और प्रेडो इबारा ने 54वें मिनट में गोल दागा।

IPL 2021 की प्वॉइंट्स टेबल में दिल्ली कैपिटल्स टॉप पर, धोनी की CSK की हालत फिर से खराब

भारत ने 6 अप्रैल को खेले गए पहले मुकाबले में 4-3 से जीत हासिल की थी। इसके बाद सात अप्रैल को खेला गया दूसरा मुकाबला 4-4 की बराबरी पर समाप्त हुआ था। मेजबान टीम ने 13 अप्रैल को भारत को तीसरे मैच में 1-0 से हराया लेकिन भारत ने 4-2 की जीत के साथ सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल