1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशियाई खेलों में भारतीय हॉकी टीमों को मिला आसान पूल

एशियाई खेलों में भारतीय हॉकी टीमों को मिला आसान पूल

 Reported By: IANS
 Published : Jul 17, 2018 07:16 pm IST,  Updated : Aug 07, 2018 04:09 pm IST

अगले महीने से इंडोनेशिया के जकार्ता में शुरू हो रहे एशियाई खेलों में भारतीय टीमों को आसान पूल मिले हैं।

भारतीय हॉकी टीम- India TV Hindi
भारतीय हॉकी टीम

नई दिल्ली: अगले महीने से इंडोनेशिया के जकार्ता में शुरू हो रहे एशियाई खेलों में भारतीय टीमों को आसान पूल मिले हैं। भारतीय पुरुष टीम को अपने पहले मैच में हांगकांग का सामना करना है तो महिला टीम मेजबान देश के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी। सोमवार को इस बात की जानकारी दी गई। 

भारतीय पुरुष टीम को पूल-ए में कोरिया, जापान, श्रीलंका और हांगकांग के साथ रखा गया है। वहीं पूल-बी में मलेशिया, पाकिस्तान, बांग्लादेश, ओमान, थाईलैंड और इंडोनेशिया को जगह मिली है। 

भारतीय पुरुष टीम 22 अगस्त को हांगकांग से भिड़ने के बाद 24 अगस्त को जापान से भिड़ेगी। इसके बाद 26 को दक्षिण कोरिया और 28 को श्रीलंका से भिड़ेगी। 

महिला टीम को पूल-बी में दक्षिण कोरिया, थाईलैंड, कजाकिस्तान और इंडोनेशिया के साथ रखा गया है। पूल-बी में चीन, जापान, मलेशिया, हांग कांग और चीनी ताइपे हैं। 

महिला टीम अपना पहला मैच इंडोनेशिया के खिलाफ 19 अगस्त को खेलेगी। इसके बाद वो 21 तारीख को कजाकिस्तान, 25 को कोरिया और 27 को थाईलैंड का सामना करेगी। 

एशियाई खेलों के इस 18वें संस्करण में हॉकी में अभी तक के इतिहास में सबसे ज्यादा टीमें हिस्सा ले रही हैं। 14 देशों की कुल 21 टीमें (महिला एवं पुरुष) इन खेलों में 60 मैच खेलेंगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल