1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारतीय पुरुष हॉकी टीम वर्ल्ड रैंकिंग में चौथे और महिला टीम 10वें स्थान पर

भारतीय पुरुष हॉकी टीम वर्ल्ड रैंकिंग में चौथे और महिला टीम 10वें स्थान पर

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 30, 2021 10:36 pm IST,  Updated : Jun 30, 2021 10:36 pm IST

भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम बुधवार को जारी अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) की रैंकिंग में क्रमश: चौथे और 10वें स्थान पर बनी हुई हैं।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम...- India TV Hindi
भारतीय पुरुष हॉकी टीम वर्ल्ड रैंकिंग में चौथे और महिला टीम 10वें स्थान पर Image Source : HOCKEY INDIA

लुसाने। भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम बुधवार को जारी अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) की रैंकिंग में क्रमश: चौथे और 10वें स्थान पर बनी हुई हैं। आस्ट्रेलिया 2513.

67 अंक के साथ पुरुषों की विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गया है। उसने न्यूजीलैंड के खिलाफ एफआईएच हॉकी प्रो लीग और टेस्ट श्रृंखला में अच्छे प्रदर्शन के दम पर शीर्ष स्थान हासिल किया।

ऑस्ट्रेलिया ने बेल्जियम को शीर्ष से हटाया। यूरोपीय टीम अब दूसरे स्थान पर खिसक गयी है। नीदरलैंड तीसरे स्थान पर बना हुआ है। भारत चौथे (2223.45) और जर्मनी (2163.57) पांचवें स्थान पर है। जर्मनी ने हालांकि अपने और भारत के बीच अंकों का अंतर कम कर दिया है। इसके बाद इंग्लैंड, अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड, स्पेन और कनाडा का नंबर आता है।

महिला रैंकिंग में शीर्ष में कोई बदलाव नहीं हुआ है। नीदरलैंड शीर्ष पर बना हुआ है जबकि अर्जेंटीना दूसरे स्थान पर है। जर्मनी पांचवें से तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। आस्ट्रेलिया चौथे और इंग्लैंड पांचवें नंबर पर है। न्यूजीलैंड, स्पेन, बेल्जियम, आयरलैंड और भारत शीर्ष 10 में शामिल अन्य टीमें हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल