1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ओलम्पिक खेलों में 100 साल पूरे होने पर भारतीय ओलंपिक संघ ने जारी किया नया 'लोगो'

ओलम्पिक खेलों में 100 साल पूरे होने पर भारतीय ओलंपिक संघ ने जारी किया नया 'लोगो'

 Reported By: IANS
 Published : Jul 06, 2020 10:59 pm IST,  Updated : Jul 06, 2020 10:59 pm IST

आईओए के अध्यक्ष नरेंदर बत्रा और सचिव राजीव मेहता ने एक संयुक्त बयान में कहा, "आईओए के नया लोगो हमारे देश की पहचान, मान्यताओं का प्रतीक है।"

Indian Olympic Association- India TV Hindi
Indian Olympic Association Image Source : TWITTER- @MUMBAI2032

नई दिल्ली| भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) ने ओलम्पिक खेलों में एथलिट्स के भाग लेने के 100 साल पूरे होने पर अपना नया लोगो जारी किया है। संघ ने एक संस्थागत लोगो और एक व्यवसायिक लोगो जारी किया है। आईओए ने इस बात की घोषणा ट्विटर के माध्यम से की।

आईओए ने ट्वीट करते हुए लिखा, "मशाल को नई पहचान के साथ आगे ले जा रहे हैं। भारतीय ओलम्पिक संघ ने नई पहचान को अपनाया है जो तिरंगे, खिलाड़ियों,अधिकारियों के एक शताब्दी तक की गई कड़ी मेहनत का जश्न मना रही है।"

आईओए के अध्यक्ष नरेंदर बत्रा और सचिव राजीव मेहता ने एक संयुक्त बयान में कहा, "आईओए के नया लोगो हमारे देश की पहचान, मान्यताओं का प्रतीक है।"

आईओए 15 अगस्त को इसके विशेष लॉन्च की तैयारी कर कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल