1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना वायरस के कारण इंडियन ओपन गोल्फ टूर्नामेंट हुआ स्थगित

कोरोना वायरस के कारण इंडियन ओपन गोल्फ टूर्नामेंट हुआ स्थगित

 Reported By: IANS
 Published : Mar 11, 2020 08:05 pm IST,  Updated : Mar 11, 2020 08:06 pm IST

इंडियन ओपन गोल्फ टूर्नामेंट का आयोजन 19 से 22 मार्च तक दिल्ली के डीएलएफ गोल्फ एवं कंट्री क्लब में होना था।

Golf- India TV Hindi
Golf Image Source : GETTY IMAGE

नई दिल्ली| दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस के कारण प्रतिष्ठित इंडियन ओपन गोल्फ टूर्नामेंट को बुधवार को स्थगित कर दिया गया। इंडियन ओपन गोल्फ टूर्नामेंट का आयोजन 19 से 22 मार्च तक दिल्ली के डीएलएफ गोल्फ एवं कंट्री क्लब में होना था।

यूरोपियन टूर ने एक बयान में कहा, "सभी पक्ष साल में बाद में किसी समय टूर्नामेंट को फिर से आयोजित करने की संभावना पर गौर कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई निश्चित योजना नहीं है।"

यूरोपियन टूर के मुख्य कार्यकारी कीथ पेल्ले ने कहा, "इस मुश्किल घड़ी में, भारत में यात्रा के संबंध में हाल ही में जारी यात्रा प्रतिबंधों को हम पूरी तरह से समझते हैं और उसकी सराहना करते हैं। हीरो इंडियन ओपन में शामिल सभी लोगों को यह महसूस हुआ कि इस टूर्नामेंट को स्थगित करने का फैसला सही है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल