1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारतवंशी भुल्लर ने एनबीए में पदार्पण किया

भारतवंशी भुल्लर ने एनबीए में पदार्पण किया

 Written By: IANS
 Published : Apr 08, 2015 07:07 pm IST,  Updated : Apr 08, 2015 07:08 pm IST

सैक्रामेंटो: गुरसिमरन 'सिम' भुल्लर अमेरिका की प्रतिष्ठित बॉस्केटबॉल चैम्पियनशिप नेशनल बस्केटबॉल संघ (एनबीए) में खेलने वाले भारतीय मूल के पहले खिलाड़ी बन गए। भुल्लर ने मंगलवार को मिनेसोटा टिम्बरवॉल्व्स के खिलाफ सैक्रामेंटो किंग्स टीम की

- India TV Hindi

सैक्रामेंटो: गुरसिमरन 'सिम' भुल्लर अमेरिका की प्रतिष्ठित बॉस्केटबॉल चैम्पियनशिप नेशनल बस्केटबॉल संघ (एनबीए) में खेलने वाले भारतीय मूल के पहले खिलाड़ी बन गए। भुल्लर ने मंगलवार को मिनेसोटा टिम्बरवॉल्व्स के खिलाफ सैक्रामेंटो किंग्स टीम की ओर से हिस्सा लिया। मैच खत्म होने के 16 सेकेंड पहले उन्हें कोर्ट पर में उतरने का मौका मिला।

सैक्रामेंटो ने यह मैच 116-111 से जीता। कनाडा में जन्मे 22 वर्षीय भुल्लर ने कहा कि उन्हें आशा है कि वह भारत में भी इस खेल को लोकप्रियता दिलाने में अहम भूमिका निभा सकेंगे।

समाचार चैनल बीबीसी ने भुल्लर के हवाले से कहा, "यह कमाल का अहसास है और मैं बहुत खुश हूं। उम्मीद है कि मुझे देख और भी बच्चे प्रभावित होंगे और भविष्य में एनबीए में और भी भारतीय खिलाड़ी देखने को मिलेंगे।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल