1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारत की युवा शूटर मनु भाकर ने डीयू में लिया दाखिला, लेडी श्रीराम कॉलेज में करेंगी राजनीति विज्ञान की पढ़ाई

भारत की युवा शूटर मनु भाकर ने डीयू में लिया दाखिला, लेडी श्रीराम कॉलेज में करेंगी राजनीति विज्ञान की पढ़ाई

 Reported By: IANS
 Published : Jul 23, 2019 04:21 pm IST,  Updated : Jul 23, 2019 04:21 pm IST

राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली युवा निशानेबाज मनु भाकेर को दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित कॉलेज लेडी श्री राम (एलएसआर) कॉलेज में दखिला मिला है।

manu bhakar- India TV Hindi
भारत की युवा शूटर मनु भाकर ने डीयू में लिया दाखिला, लेडी श्रीराम कॉलेज में करेंगी राजनीति विज्ञान की पढ़ाई  Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली| राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली युवा निशानेबाज मनु भाकेर को दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित कॉलेज लेडी श्री राम (एलएसआर) कॉलेज में दखिला मिला है।स्टार खिलाड़ी 17 वर्षीय भाकेर कॉलेज में राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की पढ़ाई करेंगी। हरियाणा से ताल्लुक रखने वाली भाकेर ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन के लिए अप्लाई किया था।

भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने सोमवार को ट्वीट किया, "राजनीतिक विज्ञान की पढ़ाई करने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित कॉलेज लेडी श्री राम में दाखिला मिलने पर हमारी युवा चैम्पियन निशानेबाज मनु भाकेर को शुभकामनाएं।"

दिल्ली विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार खेल मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त और वित्त पोषित प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को बिना ट्रायल के सीधा एडमिशन दिया जाएगा। इस श्रेणी के अंतर्गत ओलम्पिक, विश्व चैम्पियनशिप और एशियाई खेलों जैसी प्रतियोगिताएं आती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल