1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. गोला फेंक एथलीट तेजिंदर पाल सिंह ने एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में जीता रजत पदक

गोला फेंक एथलीट तेजिंदर पाल सिंह ने एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में जीता रजत पदक

 Reported By: IANS
 Published : Sep 01, 2019 09:00 am IST,  Updated : Sep 01, 2019 09:00 am IST

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता गोला फेंक एथलीट तेजिंदर पाल सिंह तूर ने चेक गणराज्य में जारी एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में रजत पदक अपने नाम कर लिया।

गोला फेंक एथलीट...- India TV Hindi
गोला फेंक एथलीट तेजिंदर पाल सिंह ने एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में जीता रजत पदक  Image Source : TWITTER

नई दिल्ली| एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता गोला फेंक एथलीट तेजिंदर पाल सिंह तूर ने चेक गणराज्य में जारी एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में रजत पदक अपने नाम कर लिया।भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) की आधिकारिक ट्विटर पर जारी जानकारी के मुताबिक, अर्जुन अवार्डी तेजिंदर ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 20.09 मीटर का थ्रो किया।

तजिंदर ने इससे पहले 19.09, 19.15, 19.87 और 19.75 मीटर का थ्रो किया था। भाला फेंक एथलीट शिवपाल सिंह ने भी इसी टूर्नामेंट में अपना स्वर्ण पदक जीता। लगभग एक महीने के बाद लौट रहे शिवपाल ने 81.36 मीटर के थ्रो के साथ पहला स्थान हासिल किया।

एशियाई रजत पदक विजेता शिवपाल विश्व चैम्पियनशिप के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुके हैं। उनके अलावा विपिन कसाना ने 80.13 मीटर थ्रो के साथ रजत पदक जीता।महिलाओं में अनु रानी 60.87 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे नंबर पर रहीं। जापान की हरुका कितागुची 61.94 मीटर के थ्रो के साथ पहले स्थान पर रहीं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल