1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अमेरिका में यौन उत्पीड़न के आरोप में एक भारतीय खिलाड़ी दोषी

अमेरिका में यौन उत्पीड़न के आरोप में एक भारतीय खिलाड़ी दोषी

 Edited By: Bhasha
 Published : Aug 03, 2017 12:34 pm IST,  Updated : Aug 03, 2017 12:34 pm IST

भारत के एक 24 वर्षीय खिलाड़ी को अमेरिका में एक नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न का दोषी पाया गया है । यह खिलाड़ी स्नोशू प्रतियोगिता में भाग लेने कश्मीर से आया था।

Tanveer Hussain- India TV Hindi
Tanveer Hussain

न्यूयार्क: भारत के एक 24 वर्षीय खिलाड़ी को अमेरिका में एक नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न का दोषी पाया गया है । यह खिलाड़ी स्नोशू प्रतियोगिता में भाग लेने कश्मीर से आया था। तनवीर हुसैन को पिछले सप्ताह एसेक्स की एक काउंटी की अदालत ने 12 बरस की लड़की के कथित यौन उत्पीड़न के मामले में दोषी पाया है। 

अदालत ने उसे यौन उत्पीड़न और बाल कल्याण को खतरा पहुंचाने के आरोपों का दोषी पाया है। उसे मार्च में एक नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वह यहां डिवे माउंटेन रिक्रिएशन सेंटर पर वर्ल्ड स्नोशू चैम्पियनशिप में भाग लेने आया था । 

नाबालिग लड़की ने पुलिस को बताया कि फरवरी की रात में हुसैन ने उसे दो बार किस किया और पकड़ लिया। हुसैन ने पहले आरोपों का खंडन किया और उस समझौते  को भी खारिज कर दिया जिसके तहत वह भारत लौट सकता था। उसने कहा था कि वह खुद को बेकसूर साबित करना चाहता है। हुसैन के वकील ब्रायन बारेट ने कहा कि वह दुखी है कि उसे बताने से पहले इस खबर को मीडिया में जारी किया गया । 

हुसैन अमेरिका आने से पहले काफी चर्चित हुआ था जब दिल्ली में अमेरिकी दूतावास ने उसे वीजा देने से इनकार कर दिया था। उसी समय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सात मुस्लिम बहुत देशों के लोगों के अमेरिका आने पर प्रतिबंध लगाने का फरमान जारी किया था। भारत उन देशों में से नहीं था लेकिन हुसैन और अन्य एथलीट को अनुमति नहीं दिये जाने को उससे जोड़कर देखा जा रहा था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल