1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. इंडियन सुपर लीग का फाइनल होगा गोवा में- नीता अम्बानी

इंडियन सुपर लीग का फाइनल होगा गोवा में- नीता अम्बानी

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 23, 2020 02:25 pm IST,  Updated : Feb 23, 2020 02:25 pm IST

फुटबॉल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड की संस्थापक अध्यक्षा नीता अंबानी ने रविवार को यह जानकारी दी।

Indian Super League Goa Stadium- India TV Hindi
Indian Super League Goa Stadium Image Source : INDIAN SUPER LEAGUE

अंबानी| इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) का फाइनल गोवा के मडगांव में 14 मार्च को खेला जाएगा। फुटबॉल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड की संस्थापक अध्यक्षा नीता अंबानी ने रविवार को यह जानकारी दी। फाइनल मुकाबला मडगांव के फार्तोदा स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 14 मार्च को शाम सात बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा। 

अंबानी ने कहा, ‘‘गोवा आईएसएल फाइनल की मेजबानी का हकदार है। इस बात से कोई इन्कार नहीं कर सकता कि गोवा को अपनी फुटबॉल से प्यार है और हम गोवा के लोगों के लिये फुटबॉल का सबसे महत्वपूर्ण मुकाबला शहर में लाना चाहते हैं।’’ 

फार्तोदा का जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम एफसी गोवा का घरेलू मैदान है। एफसी गोवा आईएसएल के लीग चरण में शीर्ष पर रहकर एएफसी चैंपियन्स लीग 2021 के ग्रुप चरण में जगह पक्की की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल