1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बिना फैंस के खेला जा सकता है इंडियन सुपर लीग ( आईएसएल ) का सांतवा सीजन

बिना फैंस के खेला जा सकता है इंडियन सुपर लीग ( आईएसएल ) का सांतवा सीजन

 Reported By: IANS
 Published : Jul 06, 2020 07:23 pm IST,  Updated : Jul 06, 2020 07:23 pm IST

आईएसएल के सातवें सीजन में जिन चार तटस्थ स्थानों पर मैच खेले जाने की उम्मीद है, उनमें उत्तर-पूर्व, पश्चिम बंगाल, केरल और गोवा शामिल है।

Football- India TV Hindi
Football Image Source : TWITTER/@INDIANFOOTBALL

कोलकाता| इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) का 2020-21 सीजन चार तटस्थ स्थानों पर बिना दर्शकों के ही खाली स्टेडियम में खेला जा सकता है। भारत की प्रमुख फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन नवंबर से शुरू होना है। इस संदर्भ में आईएसएल क्लब के सीईओ और आईएसएल के आयोजक, फुटबाल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड (एफएसडीएल) की सोमवार को एक बैठक हुई। बैठक में देश में कोरोनावायरस महामारी को देखते हुए लीग का आयोजन खाली स्टेडियम में करवाने पर विचार किया गया।

एक क्लब के सूत्र ने सोमवार को आईएएनएस से कहा, " हमने उन बिंदुओं पर चर्चा की। यह सभी संभवत : बंद दरवाजों के बीच होंगे। हम स्वास्थ्य की स्थिति की समीक्षा करेंगे।"

आईएसएल के सातवें सीजन में जिन चार तटस्थ स्थानों पर मैच खेले जाने की उम्मीद है, उनमें उत्तर-पूर्व, पश्चिम बंगाल, केरल और गोवा शामिल है। सूत्र ने कहा, " मैच इन क्षेत्रों में खेले जाएंगे और सभी टीमों के 10 आयोजन स्थलों का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। पश्चिम बंगाल में यह कोलकाता में, उत्तर-पूर्व, केरल और गोवा भी संभावित विकल्प है।"

बैठक के दौरान यह भी फैसला लिया गया कि टीमें बायो सिक्योर क्षेत्र में रहेगी ताकि स्वास्थ्य प्रोटोकॉल को सुनिश्चित किया जा सके। आईएसएल का सातवां सीजन इस साल नवंबर से शुरू होगा, जोकि अगले साल मार्च तक चलेगा। हालांकि इसकी शुरुआत होने की तारीख का अभी फैसला नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें - T20 WC 2007 : मिसबाह उल हक नहीं बल्कि इस खिलाड़ी का कैच लेते हुए दबाव में थे श्रीसंत

पिछले सीजन का फाइनल मैच बिना दर्शकों के ही खाली स्टेडियम में खेला गया था, जिसमें एटीके ने चेन्नइयन एफसी को 3-1 से हराकर तीसरी बार खिताब जीता था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल