1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. देखिए सानिया मिर्जा का 'स्वैग' डांस, ऐसे सेलिब्रेट किया न्यू ईयर

देखिए सानिया मिर्जा का 'स्वैग' डांस, ऐसे सेलिब्रेट किया न्यू ईयर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 02, 2018 05:12 pm IST,  Updated : Jan 03, 2018 06:12 pm IST

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने दुबई में अपने पति और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट किया। सानिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक डांस वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो नए साल का स्वागत स्वैग से करती नजर आ रही हैं।

सानिया मिर्जा- India TV Hindi
सानिया मिर्जा

नई दिल्ली: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने दुबई में अपने पति और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट किया। सानिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक डांस वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो नए साल का स्वागत स्वैग से करती नजर आ रही हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सानिया सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ के गाने ‘स्वैग से स्वागत’ पर थिरकती हुई नजर आई।

दरअसल सानिया दुबई में डांस क्लास ले रही हैं। इस बात की जानकारी खुद सानिया ने दी है। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन दिया है, ‘नए साल में डांस करना कुछ ऐसा है। मुझे पहली ऑफिशियल डांस क्लास देने के लिए धन्यवाद।

गौरतलब है कि घुटने की चोट के कारण सानिया फिलहाल टेनिस से दूर हैं। इसी वजह से वो साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन में हिस्सा नहीं ले पाएंगी। सानिया दुबई में अपने पति शोएब के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंट कर रही हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल