1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Indian Wells: फाइनल में रोजर फेडरर को हराकर डोमिनिक थीम ने जीता खिताब

Indian Wells: फाइनल में रोजर फेडरर को हराकर डोमिनिक थीम ने जीता खिताब

 Reported By: IANS
 Published : Mar 18, 2019 01:19 pm IST,  Updated : Mar 18, 2019 01:19 pm IST

थीम ने अपने करियर का पहला इंडियन वेल्स खिताब जीतने के लिए दो घंटे और तीन मिनट का समय लिया। यह उनके करियर का पहला मास्टर्स 1000 खिताब है। 

Indian Wells: फाइनल में रोजर फेडरर को हराकर डोमिनिक थीम ने जीता खिताब- India TV Hindi
Indian Wells: फाइनल में रोजर फेडरर को हराकर डोमिनिक थीम ने जीता खिताब   Image Source : GETTY

इंडियन वेल्स। आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम ने रविवार को यहां इंडियन वेल्स के फाइनल में उलटफेर करते हुए स्विट्जरलैंड के दिग्गज रोजर फेडरर को मात दी। थीम ने तीन सेट तक चले रोमांचक मुकाबले में 3-6, 6-3, 7-5 से जीत दर्ज की। 

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, थीम ने अपने करियर का पहला इंडियन वेल्स खिताब जीतने के लिए दो घंटे और तीन मिनट का समय लिया। यह उनके करियर का पहला मास्टर्स 1000 खिताब है। 

फेडरर ने पांच बार इस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया है। फाइनल में स्विस दिग्गज ने दमदार शुरुआत की और पहले गेम से ही थीम पर दबाव बनाया। फेडरर ने 36 मिनट में ही सेट जीतकर बढ़त बना ली। 

थीम ने दूसरे सेट में दमदार वपसी की। उन्होंने 4-1 की बढ़त बनाई और फिर सेट को अपने नाम किया। तीसरे सेट में भी थीम नियंत्रित खेल दिखाने में कामयाब रहे। उन्होंने संयम नहीं खोया और मुकाबला जीत लिया। हार्ड कोर्ट पर फेडरर के खिलाफ थीम की यह पहली जीत है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल